लाइव न्यूज़ :

जातीय जनगणना पर किन्नर समाज ने भी उठाया सवाल, कहा- सामाजिक अपराध, स्पेशल मैरिज एक्ट को खत्म करो

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2023 19:17 IST

बिहार की किन्नर(ट्रांसजेंडर) नेता रेशमा प्रसाद ने जातिगत जनगणना को अपराध बताया है। जहां जाति की बात होगी, वहां समानता की बात नहीं हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार किसी की जाति पूछने वाली होती कौन है? बिहार में कराई जा रही जातिगत जनगणना किसी अपराध से कम नहीं है।बाबा साहेब ने कहा था कि देश में जाति को खत्म करना है।

पटनाः बिहार में नीतीश सरकार के द्वारा कराये जा रहे जातिगत जनगणना को लेकर सियासत थमने का नाम ले रही है। एक तरफ सरकार जहां यह दावा कर रही है कि जातिगत गणना के बाद विकास को गति मिलेगी तो वहीं विपक्षी दल भाजपा का कहना है कि नीतीश कुमार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तरह बिहार में जातीय उन्माद फैलाना चाह रहे हैं।

इस बीच बिहार की किन्नर(ट्रांसजेंडर) नेता रेशमा प्रसाद ने भी जातिगत जनगणना को अपराध बताया है। उन्होंने कहा कि जहां जाति की बात होगी, वहां समानता की बात नहीं हो सकती है। रेशमा प्रसाद ने कहा कि सरकार किसी की जाति पूछने वाली होती कौन है? अगर ऐसी ही बात है तो सरकार को स्पेशल मैरिज एक्ट को खत्म कर देना चाहिए।

जो लोग जाति और धर्म की बात होती है तो उन्हें सांप्रदायिक कहा जाता है तो किस आधार पर जाति आधारित जनगणना हो रही है? अगर जाति की बात हो रही है तो वह बिल्कुल गलत है। वहां कहीं से भी समानता और न्याय की बात नहीं हो सकती है। पूरे विश्व में जाति और धर्म के नाम पर अलगाव की स्थिति है, क्या लोगों की जाति को स्थापित कर उसे दूर किया जा सकता है?

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से समाज में असमानता फैलेगी। सरकार को किसी की जाति पूछने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां के राजनेता नहीं चाहते हैं कि बिहार जाति के बंधन से आगे बढ़े। हालांकि बहुते से ऐसे अच्छे नेता हैं, जिन्होंने दूसरी जाति और धर्म में जाकर शादियां की और जाति के बंधन को तोड़ने की कोशिश की है।

रेशमा प्रसाद ने कहा कि बिहार में कराई जा रही जातिगत जनगणना किसी अपराध से कम नहीं है। रेशमा प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार अगर विकास के प्रति ईमानदार है तो उसे लोगों की जाति पूछने की जरूरत ही नहीं है। जो लोग जाति की बात करते हैं वे अंबेडकर को नहीं मानने वाले हैं। बाबा साहेब ने कहा था कि देश में जाति को खत्म करना है।

अगर लोगों के जातियों की गिनती की जाती है तो यह इंसानियत के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बिहार के नेता जाति के नाम पर सिर्फ और सिर्फ राजनीति करते हैं। खासकर बिहार में ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के लिए बहुत बुरी हालत है। जब हम कह रहे हैं कि हम ट्रांसजेंडर हैं तब भी हमें ओबीसी की कटेगरी में डाल दिया जाता है। ओबीसी कटेगरी जातियों पर आधारित है।

टॅग्स :बिहारOBCपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो