लाइव न्यूज़ :

बिहार कैबिनेट की बैठकः स्नातक पास सभी छात्राओं को 50 हजार और इंटर पास अविवाहित लड़कियों को 25 हजार रुपये मिलेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2021 19:15 IST

बिहार के सभी नगर निकाय क्षेत्रों के अंतर्गत निर्मित सभी पार्कों का अनुरक्षण एवं विकास पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा कराए जाने की स्वीकृति दी गई है.

Open in App
ठळक मुद्देकार्य में लापरवाही के आरोप में सूबे के 6 डॉक्टरों को बर्खास्त करने का लिया गया फैसला.बेल्ट्रान के कर्मी को आउटसोर्सिंग ही माना जायेगा. चौधरी कमिटी पार्ट-2 पर कैबिनेट की मुहर लगी है.संविदा पर बहाल कर्मियों को वेटेज देने का निर्णय लिया गया है.

पटनाः बिहार में आज हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिये गये. बैठक में कुल 20 एजेंडे पर मुहर लगी है.

कार्य में लापरवाही के कारण राज्य के 6 डॉक्टरों को बर्खास्त करने का भी निर्णय लिया गया है. इसमें बेगूसराय के बलिया की पीएचसी प्रभारी ज्योति सुल्तानियां, शेखपुरा सदर अस्पताल के डॉ मोशब्बिर हयात असकरी को बर्खास्त किया गया है.

इनके अलावा लखीसराय जिले के हलसी पीएचसी के प्रभारी रामचंद्र प्रसाद, रोहतास के पीएचसी प्रभारी डॉ इंदु ज्योति, गोपालगंज जिले के फुलवरिया रेफरल अस्पताल की डॉक्टर संगीता पंकज और बेगूसराय जिले के साहेब कमालपुर पीएचसी के प्रभारी डॉ सुनील कुमार पाठक को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया गया है.

कई दिनों से लगातार अपनी ड्यूटी से अनधिकृत रूप से गायब रहने के कारण सरकार ने यह कार्रवाई किया गया है. कैबिनेट में यह भी फैसला लिया गया है कि राज्य में स्नातक पास सभी छात्राओं को 50 हजार और इंटर पास अविवाहित लड़कियों को 25 हजार रुपये मिलेंगे.

इसके अलावा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमिटी पार्ट-2 पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है. अब संविदा पर बहाल कर्मियों को वेटेज देने का निर्णय लिया गया है. अब 60 साल तक की उम्र तक इनकी नौकरी पक्की रहेगी. बेल्ट्रान के कर्मी को आउटसोर्सिंग ही माना जायेगा. चौधरी कमिटी पार्ट-2 पर कैबिनेट की मुहर लगी है.

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया