लाइव न्यूज़ :

Bihar Bridge Collapse: 17 दिन, 12 पुल ध्वस्त और 15 इंजीनियर पर गाज, निलंबित, नीतीश सरकार ने आखिरकार लिया एक्शन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 5, 2024 18:46 IST

Bihar Bridge Collapse: 18 जून से अब तक किशनगंज, अररिया, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सीवान और सारण में 12 पुल ढह गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसमिति का गठन किया और उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है।तत्कालीन डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव को दोषी ठहराया है।पिछले 17 दिनों में पुल ढहने की यह 12वीं घटना है।

Bihar Bridge Collapse: नीतीश सरकार ने आखिरकार बड़ा एक्शन लिया है। बिहार में 17 दिन के दौरान 12 पुल ध्वस्त हो गया। पुल ढहने की सिलसिलेवार घटनाओं के सिलसिले में पंद्रह इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया। यह निलंबन गुरुवार को सारण में एक पुल गिरने के एक दिन बाद आया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो सप्ताह के भीतर बिहार में सभी निर्माणाधीन और पुराने पुलों की निरीक्षण रिपोर्ट मांगी है। 18 जून से अब तक किशनगंज, अररिया, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सीवान और सारण में 12 पुल ढह गए हैं। समिति का गठन किया और उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है।

भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने राज्य के सड़क निर्माण और भवन निर्माण मंत्री रहते हुए अच्छी पुल रखरखाव नीति लागू नहीं करने के लिए तत्कालीन डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव को दोषी ठहराया है। बिहार के सारण जिले में बृहस्पतिवार को एक और पुल गिर गया था। अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 17 दिनों में पुल ढहने की यह 12वीं घटना है।

जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर सारण में पुल ढहने की यह तीसरी घटना है। उन्होंने कहा, ‘‘जिले में इन छोटे पुलों के गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है।’’ गंडकी नदी पर बनयपुर प्रखंड में स्थित यह छोटा पुल सारण के कई गांवों को पड़ोसी सिवान जिले से जोड़ता था।

सिवान, सारण, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जिलों में पिछले 17 दिन में 12 पुल ढह गए हैं। बिहार में पुल गिरने की हालिया घटनाओं पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘‘बुधवार को समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को राज्य में सभी पुराने पुलों का सर्वेक्षण करने तथा तत्काल मरम्मत की जरूरत वाले पुलों की पहचान करने का स्पष्ट निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को पुलों के लिए अपनी संबंधित रखरखाव नीति तत्काल तैयार करने को भी कहा है।’’ भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि सरकार कारणों का पता लगाने के लिए पुल गिरने की घटनाओं की जांच का पहले ही आदेश दे चुकी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 18 जून से अब तक बिहार में 12 पुल गिर ढहे हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार में 18 जून से अब तक 12 पुल गिर चुके हैं...प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों ही बिहार में हुई इन घटनाओं पर चुप हैं। सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के दावों का क्या हुआ?

ये घटनाएं बताती हैं कि राज्य सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार किस तरह व्याप्त है।’’ सारण की ताजा घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुधवार को संबंधित विभागों की रखरखाव नीतियों की समीक्षा के लिए की गयी बैठक के एक दिन बाद हुई। कुमार ने कहा था कि पथ निर्माण विभाग ने पहले ही अपनी पुल रखरखाव नीति तैयार कर ली है और ग्रामीण कार्य विभाग को तत्काल अपनी योजना तैयार करनी चाहिए। 

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार