लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभाः पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का मुद्दा राजद विधायक चेतन आनंद ने उठाया, तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाया आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2021 19:17 IST

Bihar Assembly: राजद विधायक ललित यादव और चेतन आनंद के अलावा जदयू के डॉक्टर संजीव कुमार सहित कई सदस्यों ने बिहार के विभिन्न जिलों में 14 वर्ष से ज्यादा की सजा काट चुके कैदियों को परिहार परिषद के द्वारा समय पर निर्णय नहीं लेने का मामला उठाया.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार में सीधे तौर पर अपने लोगों को बचाने का काम करती है. 14 वर्ष से ज्यादा हो जाने के बाद भी काफी विलंब हो रहा है.मुकदमों में फंसाया गया, हत्या कर दी गई. लेशी सिंह के मामले में ही देख लीजिए.

पटनाःबिहार विधानसभा में पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का मुद्दा राजद विधायक चेतन आनंद ने उठाया. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर सरकार पर राजनीतिक द्वेष का आरोप लगा दिया. उन्होंने कहा कि आनंद मोहन को सरकार राजनीतिक साजिश के तहत जबरन जेल में रखी हुई है. 

दरअसल, विधानसभा में ध्यानाकर्षण सूचना के तौर पर राजद विधायक ललित यादव और चेतन आनंद के अलावा जदयू के डॉक्टर संजीव कुमार सहित कई सदस्यों ने बिहार के विभिन्न जिलों में 14 वर्ष से ज्यादा की सजा काट चुके कैदियों को परिहार परिषद के द्वारा समय पर निर्णय नहीं लेने का मामला सदन में ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया.

ध्यानाकर्षण की सूचना में इस बात का उल्लेख किया गया है कि 14 वर्ष से ज्यादा हो जाने के बाद भी काफी विलंब हो रहा है. इससे स्वाभाविक न्याय उन्हें नहीं मिल पा रही है. और ना ही बंदियों के परिजनों को इससे वह काफी आक्रोशित और निराशा में रहते हैं. इसलिए लोक महत्व के इस विषय पर सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया.

इसके बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार आनंद मोहन को लेकर पूरी तरीके से राजनीति तौर पर उनको न्याय नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने हित के अनुसार कार्य कर रही है. सरकार में सीधे तौर पर अपने लोगों को बचाने का काम करती है. 

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आनंद मोहन जी को राजनीतिक में डेटा से जबरन जेल में रखी हुई है सरकार. मंत्री का नाम प्राथमिकी में आया, मगर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की. हमारे कार्यकर्ताओं को साजिश के तहत मुकदमों में फंसाया गया, हत्या कर दी गई. लेशी सिंह के मामले में ही देख लीजिए.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट36 गेंद में शतक, क्रिस गेल क्लब में वैभव सूर्यवंशी?, टी20 में 1000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी, 12 छक्के, 5 चौके, 37 गेंद और 103 रन

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतपूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर कस सकता है कानूनी शिकंजा, जदयू नेत्री ने दर्ज कराई प्राथमिकी

क्राइम अलर्टबिहार के कटिहार में मुखिया पति ने मस्जिद में चोरी करने के आरोप में तीन लड़कों को दी तालिबानी सजा, दोनों बच्चों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया

भारतबिहार में भी 'ऑपरेशन लोटस'? कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात, पार्टी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री से मीटिंग

भारत अधिक खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी