पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर कस सकता है कानूनी शिकंजा, जदयू नेत्री ने दर्ज कराई प्राथमिकी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2026 17:51 IST2026-04-25T17:51:20+5:302026-04-25T17:51:40+5:30

बता दें कि हाल ही में राजनीति में सक्रिय महिलाओं को लेकर पप्पू यादव के दिए गए उनके एक बयान ने बिहार की सियासत में उबाल ला दिया है और उनके खिलाफ महिलाओं में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।

The legal noose may tighten around Purnia MP Rajesh Ranjan, alias Pappu Yadav, after a JDU leader filed an FIR against him | पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर कस सकता है कानूनी शिकंजा, जदयू नेत्री ने दर्ज कराई प्राथमिकी

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर कस सकता है कानूनी शिकंजा, जदयू नेत्री ने दर्ज कराई प्राथमिकी

पटना: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव कानूनी शिकंजे में आते दिख रहे है। दरअसल, पप्पू यादव के द्वारा राजनीति में आने वाली महिलाओं पर की गई कथित टिप्पणी के मामले में पटना के शास्त्रीनगर थाना में जदयू की प्रदेश सचिव और राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रीना चौधरी (रीना राय चौधरी) ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पटना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि हाल ही में राजनीति में सक्रिय महिलाओं को लेकर पप्पू यादव के दिए गए उनके एक बयान ने बिहार की सियासत में उबाल ला दिया है और उनके खिलाफ महिलाओं में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।

दरअसल, विवाद की शुरुआत पप्पू यादव के उस बयान से हुई जिसमें उन्होंने राजनीति में महिलाओं के प्रवेश और उनकी सफलता को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। पूर्णिया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद ने कहा था कि राजनीति में सक्रिय 90 प्रतिशत महिलाएं पुरुषों (नेताओं) के कमरों से होकर आगे बढ़ती हैं। उनके इस बयान को महिलाओं के चरित्र, आत्मसम्मान और सार्वजनिक जीवन में उनकी गरिमा पर सीधा हमला माना जा रहा है। इसपर महिलाओं में तीखी प्रतिक्रिया है और सांसद पर कानूनी कार्रवाई का दबाव बना रहीं हैं। 

इसी कड़ी में रीना चौधरी ने सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि सांसद का यह बयान न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह उन तमाम महिलाओं का अपमान है जो कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर राजनीति में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने सांसद पर सार्वजनिक रूप से महिलाओं की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी है।

Web Title: The legal noose may tighten around Purnia MP Rajesh Ranjan, alias Pappu Yadav, after a JDU leader filed an FIR against him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे