लाइव न्यूज़ :

मौत से 2-4 दिन पहले 25 और 18-24 घंटे पहले 9 चोट निशान?, हिरासत में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान जसविंदर सिंह?, शरीर पर 34 चोटें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2026 12:52 IST

जवान की पत्नी लवजीत कौर ने हिरासत में यातना देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साबित हो गया है कि मेरे पति को यातना देकर मार डाला गया। 34 चोटें कोई छोटी बात नहीं हैं। एनसीबी कर्मियों ने हिरासत में क्रूरता की।"

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू निवासी जसविंदर सिंह को नारकोटिक्स टीम ने हिरासत में लिया था और पूछताछ के लिए अमृतसर लाया गया था।गुरमीत कौर ने कहा था कि उनका बेटा बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था और छुट्टी पर घर लौटा था। 20 तारीख की रात को हमें फोन आया कि आपके बेटे की मौत हो गई है और हमें आकर उसका शव ले जाना चाहिए।

अमृतसरःपंजाब के अमृतसर में देश की रक्षा करने वाले को मार डाला। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान के शव पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 34 चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे उसकी मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मार्च में बताया था कि पंजाब के अमृतसर में एनसीबी द्वारा पूछताछ के दौरान 35 वर्षीय जसविंदर सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। उस समय, परिवार ने आरोप लगाया था कि बीएसएफ जवान के साथ नारकोटिक्स टीम ने मारपीट की थी। उन्होंने पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। रिपोर्टों के अनुसार, जम्मू निवासी जसविंदर सिंह को नारकोटिक्स टीम ने हिरासत में लिया था और पूछताछ के लिए अमृतसर लाया गया था।

पूछताछ के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अमृतसर के जिला सिविल अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पीड़ित परिवार और पंजाब मानवाधिकार संगठन (पीएचआरओ) के मुख्य जांचकर्ता सरबजीत सिंह वेरका ने साझा की। रिपोर्ट के अनुसार, जवान की मौत से दो से चार दिन पहले 25 चोटें पहुंचाई गईं, जबकि नौ चोटें मौत से लगभग 18 से 24 घंटे पहले लगीं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अवधि उस समय से मेल खाती है, जब जवान एनसीबी की हिरासत में था। जवान की पत्नी लवजीत कौर ने हिरासत में यातना देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साबित हो गया है कि मेरे पति को यातना देकर मार डाला गया। 34 चोटें कोई छोटी बात नहीं हैं। एनसीबी कर्मियों ने हिरासत में उनके साथ क्रूरता की।"

इससे पहले मार्च में, गुरमीत कौर ने कहा था कि उनका बेटा बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था और छुट्टी पर घर लौटा था। मेरे बेटे का नाम जसविंदर सिंह था। उसे 3 या 4 तारीख को लौटना था, लेकिन 3 तारीख को जम्मू के नारकोटिक्स विभाग ने हिरासत में ले लिया। 20 तारीख की रात को हमें फोन आया कि आपके बेटे की मौत हो गई है और हमें आकर उसका शव ले जाना चाहिए।

टॅग्स :पंजाबPoliceसीमा सुरक्षा बलजम्मू कश्मीरअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअदरक, लहसुन, जीरा, मेथी दाना, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, अकेले सब्जी नहीं?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कसा तंज

भारतएक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना गलत?, अन्ना हजारे ने कहा- काम, पैसा और मतलब के लिए दल बदलना सही बात नहीं?

भारतराजनीतिक गुमनामी में खो जाएंगे 7 गद्दार सांसद ?, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले-सरपंच चुनाव लड़ने के भी लायक नहीं, अपनी जान बचाने के लिए भाजपा में गए?

भारतभाजपा बकासुरों की पार्टी?, संजय राउत बोले-राजनीति में एक ही शब्द है निर्लज्ज?, वीडियो

क्राइम अलर्टसेक्स करने में मजा नहीं आता?, यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के अधिक सेवन करने से रोहित लाल की मौत, अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतनंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सुवेंदु अधिकारी?, कहा-बिहार में चारा घोटाला और बंगाल में अनाज घोटाला, TMC का सूपड़ा साफ, वीडियो

भारतमंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- एक रुपये पर हलफनामा देने वाला, बच्चों की झूठी कसम खाने वाला 'रहमान डकैत' शीशमहल 2 देखिए?, वीडियो

भारतसंजय निरुपम की कार में तोड़फोड़, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना-एमएनएस कार्यकर्ता में झड़प?, ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य को लेकर हंगामा, वीडियो

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

भारतपिता-भाई से अलग होकर नई पार्टी?, बीआरएस छोड़ने के 7 माह बाद कविता ने तेलंगाना राष्ट्र सेना लॉन्च की, देखिए वीडियो