जयपुर:वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को एक और शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम में जगह बनाने का अपना दावा मज़बूत कर लिया है। जयपुर में RR के पहले मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में शतक जड़ा, जो आईपीएल 2026 में उनका पहला, जबकि IPL में दूसरा शतक है। 15 वर्षीय खिलाड़ी के द्वारा लगाया गया यह शतक इस टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरा सबसे तेज़ शतक भी।
वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में शतक जड़ा
यशस्वी जायसवाल के जल्दी आउट होने के बाद, राजस्थान रॉयल्स की सारी उम्मीदें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थीं। 15 साल के इस खिलाड़ी ने पहले ही ओवर में प्रफुल हिंगे की गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़कर अपने इरादे साफ़ कर दिए।
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने बिना कोई समय गंवाए पावरप्ले में छक्कों की झड़ी लगा दी और महज़ 15 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह 15 गेंदों में उनका तीसरा अर्धशतक था, जिसके साथ उन्होंने आईपीएल 2026 में अपनी ज़बरदस्त फ़ॉर्म को जारी रखा।
दूसरे छोर पर जुरेल के टिककर खेलने से, सूर्यवंशी ने अपनी रफ़्तार तेज़ बनाए रखी और मज़े-मज़े में छक्के जड़े। आख़िरकार उन्होंने 36 गेंदों में यह मील का पत्थर हासिल किया। आपको बता दें कि पिछले साल उन्होंने गुजरात जायंट्स के ख़िलाफ़ 35 गेंदों में शतक बनाया था।
PL इतिहास में तीसरी सबसे तेज़ सेंचुरी
सूर्यवंशी की सेंचुरी IPL इतिहास की तीसरी सबसे तेज़ सेंचुरी है। संयोग से, यह बाएं हाथ का बल्लेबाज़ पहले से ही 35 गेंदों में अपनी सेंचुरी के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, और अब 36 गेंदों में सेंचुरी बनाकर वह फिर से इस लिस्ट में शामिल हो गया है। IPL में वैभव सूर्यवंशी से भी तेज़ सेंचुरी सिर्फ़ क्रिस गेल ने बनाई है।
IPL इतिहास की सबसे तेज़ सेंचुरी
30 गेंदें - क्रिस गेल बनाम PWI, 201335 गेंदें - वैभव सूर्यवंशी बनाम GT, 202536 गेंदें - वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, 2026*