लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा विधायक अरुण सिन्हा ने किया चुनाव लड़ने से इनकार, कहा- संगठन के लिए कार्य करता रहूंगा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2025 17:52 IST

अरुण कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मैं प्रत्याशी के रूप में चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन संगठन के लिए कार्य करता रहूंगा।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा उम्मीदवारों की सूची नही किए जाने के बावजूद नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस बीच पटना की कुम्हरार सीट से पांच बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने आगामी चुनाव न लड़ने की घोषणा कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पार्टी की पहली सूची आने से पहले ही सिन्हा के इस कदम ने टिकट वितरण को लेकर चल रही अटकलों को और हवा दे दी है।

अरुण कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मैं प्रत्याशी के रूप में चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन संगठन के लिए कार्य करता रहूंगा। पिछले 25 वर्षों में आप सभी ने जो विश्वास एवं सहयोग दिया, उसका सदा आभारी रहूंगा। कार्यकर्ता सर्वोपरि, संगठन सर्वोपरि। उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि कुम्हरार सीट पर इस बार भाजपा की तरफ से नया चेहरा उतरने वाला है। 

बता दें कि भाजपा के अंदरूनी हलकों में पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि पार्टी इस बार अधिक आयु वाले और वरिष्ठ नेताओं के टिकट काटकर नई पीढ़ी को अवसर दे सकती है। इसी रणनीति की आंच कुम्हरार सीट तक पहुंची और अरुण सिन्हा का नाम संभावित बदलाव की सूची में बताया जा रहा था। 

सिन्हा का पीछे हटना इस बात की पुष्टि करता दिख रहा है कि पार्टी इस चुनाव में चेहरे बदलने की नीति पर गंभीरता से काम कर रही है। कुम्हरार विधानसभा सीट पटना शहर की राजनीति में भाजपा का एक मजबूत गढ़ मानी जाती है। अरुण कुमार सिन्हा यहां से लगातार कई बार चुनाव जीतते आए हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025BJP MLABihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारतस्टेट गेस्ट हाउस कांड और पूजा पाल प्रकरण का जिक्र?, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को महिला मुद्दे पर घेर रहे सीएम योगी, वीडियो

भारतऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के लिए 'मराठी अनिवार्यता' पर विशेषज्ञों की राय, जानें क्या कहा?

भारतआप लोग तब हंसते थे शौचालय से क्या होगा?, विधानसभा में सीएम योगी ने कहा-आप लोगों के आचरण को देखकर गिरगीट भी?

भारतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जाति जनगणना को टालने का इरादा?, जयराम रमेश ने कहा- ‘अर्बन नक्सल की सोच’ पर माफी मांगे पीएम

भारतश्रीनगर से कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत का विस्तार, अब इस रूट पर दौड़ेगी ट्रेन