लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा उपचुनावः तेजस्वी यादव बोले-राजद का कांग्रेस के साथ होगा दोस्ताना मुकाबला, जानिए कांग्रेस नेता ने क्या कहा...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 5, 2021 17:56 IST

Bihar assembly by-election: तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद ने कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास को अपने फैसले से पहले ही अवगत करा दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देगठबंधन टूटने की बात एकदम गलत है. यह सब सत्ता पक्ष का बयान है.कांग्रेस ने भी अब दोनों सीटों पर उम्दमीवार उतारने का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने कहा कि राजद ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया.

पटनाः बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के साथ दोस्ताना मुकाबले के लिए तेजस्वी यादव तैयार हैं. एक ओर जहां नीतीश कुमार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं इधर महागठबंधन में टूट को कमतर करने का राजद लगातार प्रयास कर रहा है.

कांग्रेस के तेवर और उसके नेताओं के बयानों की धार को कुंद करने के लिए राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज कांग्रेस के उम्मीवार का चुनावी मैदान में उतरना खानापूर्ति बताया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस दोस्ताना संघर्ष के लिए राजद तैयार है. तेजस्वी ने कहा कि राजद ने कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास को अपने फैसले से पहले ही अवगत करा दिया था.

दोनों सीटों पर राजद ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है और अब कांग्रेस भी इन सीटों पर अपने उम्मीदवार देने की तैयारी में है. जब तेजस्वी यादव से इस बाबत सवाल किया गया तो आज उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि उप चुनाव में इस तरह के दोस्ताना मुकाबले के लिए वह तैयार हैं. ऐसे में गठबंधन टूटने की बात एकदम गलत है. यह सब सत्ता पक्ष का बयान है.

बिहार में महागठबंधन कहीं नहीं बिखरा है. उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया कि वह कांग्रेस के खिलाफ चुनाव प्रचार में बोलेंगे या नहीं. उल्लेखनीय है कि बिहार में दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान मच गया है. राजद पर भड़की कांग्रेस ने भी अब दोनों सीटों पर उम्दमीवार उतारने का ऐलान कर दिया है.

कांग्रेस ने कहा कि राजद ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, जिसको देखते हुए अब पार्टी दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव में कुशेश्वरस्थान सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार दिया था तो तारापुर से राजद ने. हालांकि दोनों सीटों पर हार ही मिली थी.

इन दोनों सीटों पर चुने गये जदयू विधायकों के निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है. कांग्रेस को उम्मीद थी कि 2020 के विधानसभा चुनाव की तरह इस उप चुनाव में भी राजद उसके लिए ये सीट छोडेगी. लेकिन राजद ने तारापुर के साथ साथ कुशेश्वरस्थान से भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया, जो कांग्रेस के लिए दुखद रहा.

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवकांग्रेसपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो