लाइव न्यूज़ :

बिहार: शिक्षा विभाग के कार्यक्रमों से अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बनाई दूरी, शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने सुनाई खरी-खोटी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2023 16:41 IST

बिहार में शिक्षा दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के नहीं पहुंचने पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर हुए नाराज। 

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा विभाग के समारोह में नहीं पहुंचे अपर मुख्य सचिव केके पाठक, शिक्षा मंत्री हुए नाराज मंच पर शिक्षा मंत्री के बगल में लगी अपर मुख्य सचिव केके पाठक की नेम प्लेट को हटाया गयाशिक्षा मंत्री ने कहा कि सुधार के नाम पर शिक्षकों को परेशान किया जाएगा तो वो उसका संज्ञान लेंगे

पटना:बिहार में शिक्षक दिवस के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देने और राज्यभर के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को करना था लेकिन उनकी गैरहाजिरी में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने किया और इस बात को लेकर वो खासे नाराज भी नजर आये। 

इस कार्यक्रम को लेकर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल सभागार में बैनर भी लगा था और मंच पर शिक्षा मंत्री के बगल में उनकी नेम प्लेट भी लगी हुई थी लेकिन अपर मुख्य सचिव पाठक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। ऐसे में उनकी नेम प्लेट मंच से हटा दी गई और उनकी अनुपस्थिति में शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने अन्य अधिकारियों के सहयोग से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस दौरान बिहार में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस बार राज्य के 20 शिक्षकों को राजकीय सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। वहीं, समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने इशारों ही इशारों केके पाठक को नसीहत देते हुए कहा कि शिक्षा को लेकर सुधार अति आवश्यक है, लेकिन इस बहाने अगर किसी तरह शिक्षक को परेशान किया जाएगा तो उस पर भी ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अधिकारी के जल्दी में लिए गए निर्णय से सरकार की किरकिरी हो रही है, जो कि सही नहीं है। चंद्रशेखर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी का बाल भी बांका नहीं कर सकता है। निरीक्षण के नाम पर सुधार के लिए उठाया कदम उचित है लेकिन किसी तरह की दंडात्मक करवाई किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसको लेकर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सब कुछ देख रहे हैं। स्कूलों का निरीक्षण सुधार के लिए होना चाहिए न कि दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए। उन्होंने शिक्षकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षक पूरे मन से बच्चों को पढ़ाएं। शिक्षकों का कोई बाल बांका भी नहीं कर सकेगा।

मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि दंडात्मक कार्रवाई का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। बता दें कि केके पाठक के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों स्कूलों में दिवाली-छठ एवं अन्य पर्वों पर छुट्टियां कम कर दी थीं। विवाद होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कहने पर विभाग ने यह आदेश वापस ले लिया है।

टॅग्स :बिहारएजुकेशनपटनाEducation Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो