लाइव न्यूज़ :

भारत बंद: SC/ST Act और दलित आंदोलन के मुद्दे पर लोकसभा में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कही ये बातें

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 3, 2018 12:43 IST

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अप्रैल। सुप्रीम कोर्ट के एस-एसटी एक्ट के फैसले के विरोध में दलित सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा, आगजनी की घटनाओं और प्रदर्शन के चलते 12 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल है। हिंसा का सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश में देखने को मिला है, जहां कुल 6 मौते हुईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार की रिव्यू पिटीशन पर जहां सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है वहीं केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं सिंह के भाषण के दौरान सदन में विपक्ष ने जमकर हूटिंग की और 'हमे न्याय चाहिए' के नारे लगाए। लोकसभा में अपने भाषण के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने एससी/एसटी एक्ट को कमजोर करने की कोई कोशिश नहीं की है। उन्होंने देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने भारत बंद के दौरान हुई हिंसा की जानकारी देते हुए कहा कि, सरकार दलितों के लिए प्रतिबद्ध है। मध्य प्रदेश में हिंसा के दौरान अब तक 6 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में 1 और राजस्थान में 1 मौत हुई कुछ लोग अफवाह उड़ाने का काम कर रहे है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट के फैसले के मामले में पुनर्विचार याचिका पहले ही दाखिल कर दी है। जिसे मंजूरी देते हुए सुप्रीम कोर्ट 2 बजे सुनवाई करेगा। हमारी सरकार ने इस एक्ट में कोई बदलाव नहीं किया है।

उन्होंने कहा, राज्यों में आंदोलन के बाद हुई हिंसा के बाद शांति को बहाल किया जा सके, इसके लिए राज्य सरकार तत्पर है। केंद्र सरकार ने शांति के लिए राज्य सरकार की हर तरह की मदद की है। आरक्षण पर फैलाई जा रही अफवाहें बेबुनियाद है। सरकार की तत्‍परता पर संदेह की गुंजाइश का कोई सवाल नहीं है।

टॅग्स :एससी-एसटी एक्टदलित विरोधराजनाथ सिंहलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील