लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से कटरा के बीच दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस अगस्त से शुरू करने की तैयारी, लगेंगे सिर्फ आठ घंटे!

By भाषा | Updated: July 16, 2019 03:59 IST

दिल्ली और कटरा के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस संभवत: अगले महीने से पटरियों पर दौड़ेगी । हफ्ते में तीन दिन चलने वाली इस ट्रेन को राष्ट्रीय राजधानी से कटरा पहुंचने में आठ घंटे का समय लगेगा

Open in App
ठळक मुद्देइस ट्रेन से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा में लगने वाला समय 12 घंटे से कम होकर आठ घंटा रह जाएगापहली वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन 18 की शुरूआत दिल्ली वाराणसी मार्ग पर हुई थी।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई: दिल्ली और कटरा के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस संभवत: अगले महीने से पटरियों पर दौड़ेगी । हफ्ते में तीन दिन चलने वाली इस ट्रेन को राष्ट्रीय राजधानी से कटरा पहुंचने में आठ घंटे का समय लगेगा। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए दिल्ली कटरा मार्ग का चुनाव रेलवे बोर्ड ने बड़ी तादाद में वैष्णों देवी मंदिर में दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए किया है।

उच्च गति वाली इस ट्रेन से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा में लगने वाला समय 12 घंटे से कम होकर आठ घंटा रह जाएगा । वैष्णों देवी जाने के लिए अंतिम रेलवे स्टेशन कटरा है जहां जाने में अभी 12 घंटे का वक्त लगता है । पहली वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन 18 की शुरूआत दिल्ली वाराणसी मार्ग पर हुई थी । सूत्रों ने बताया कि यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलेगी जिसे पांच दिन तक के लिए बढ़ाया जा सकता है ।

उन्होंने बताया, ‘‘दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस अभी सोमवार, गुरूवार और शनिवार को चलेगी । हालांकि, इसकी मांग को देखते हुए हम इसे दो और दिन बढ़ा सकते हैं ।’’ यह ट्रेन दिल्ली से सुबह छह बजे रवाना होगी और दोपहर दो बजे कटरा पहुंचेगी । वापसी में यह उसी दिन कटरा से तीन बजे चलेगी और रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी । अधिकतम 130 किलोमीटर की गति चलने वाली यह ट्रेन दिल्ली से चलने के बाद और कटरा पहुंचने से पहले अंबाला, लुधियाना और जम्मूतवी में दो दो मिनट के लिए रूकेगी ।

टॅग्स :वंदे भारत एक्सप्रेसवैष्णो देवी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, 15 मिनट में कार खाक, 5 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहा 1 शख्स, वीडियो

पूजा पाठजय माता की: पहले घर की माता की जय करो 

कारोबारवैष्णो देवी रोपवे के खिलाफ एक और बंद कामयाब रहा, आखिर क्यों हो रहा प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टमाता वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भगृह, पवित्र गुफा, प्राचीन गुफा, अटका आरती स्थल व चरणामृत स्थल की वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर किया शेयर

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी मंदिर की गुफा भक्तों के लिए फिर से खोली गई, अब भक्त कर सकेंगे दर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज