लाइव न्यूज़ :

एगरा पटाखा विस्फोटः मुख्य आरोपी भानु की इलाज के दौरान हुई मौत, विस्फोट में 70 फीसदी झुलसने के बाद ओडिशा के अस्पताल में था भर्ती

By अनिल शर्मा | Updated: May 19, 2023 14:07 IST

भानु विस्फोट में 70 फीसदी तक झुलस गया था और भागकर ओडिशा चला गया था। कटक में ही वह एक अस्पताल में अपना इलाज करा रहा था जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लिहाजा उसे पश्चिम बंगाल नहीं लाया गया।  

Open in App
ठळक मुद्दे गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसका ओडिशा में इलाज चल रहा था। भानु अवैध पटाखा इकाई का मालिक था जहां विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई थी।सीआईडी अधिकारी गुरुवार भानु को ओडिशा के एक नर्सिंग होम से गिरफ्तार किया था।

कोलकाताः एगरा (पश्चिम बंगाल) में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी भानु बाग की ओडिशा के कटक के एक अस्पताल में मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसका यहां इलाज चल रहा था। भानु अवैध पटाखा इकाई का मालिक था जहां विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई थी।

गौरतलब है कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की जांच कर रही पश्चिम बंगाल सीआईडी (अपराध अन्वेषण विभाग) ने गुरुवार को, मुख्य आरोपी (भानु) और दो अन्य लोगों को ओडिशा से गिरफ्तार किया था। इस विस्फोट में नौ लोग मारे गए थे। 

सीआईडी अधिकारी गुरुवार भानु को ओडिशा के एक नर्सिंग होम से गिरफ्तार किया था। भानु विस्फोट में 70 फीसदी तक झुलस गया था और भागकर ओडिशा चला गया था। कटक में ही वह एक अस्पताल में अपना इलाज करा रहा था जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लिहाजा उसे पश्चिम बंगाल नहीं लाया गया।  भानु के साथ ही सीआईडी ने  उसके बेटे और भतीजे को भी कटक से गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस ने मंगलवार को हुए विस्फोट के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। सीआईडी, फॉरेंसिक विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीम ने भी विस्फोट की जांच कर रही है लेकिन विपक्ष इसकी जांच एनआईए से कराने की मांग कर रहा है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज