लाइव न्यूज़ :

तिरुपति मंदिर के प्रसाद को बनाने में किया गया गौमांस की चर्बी और मछली के तेल का इस्तेमाल, लैब रिपोर्ट से हुई पुष्टि

By रुस्तम राणा | Updated: September 19, 2024 20:15 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पिछली वाईएसआर कांग्रेस (वाईएसआरसीपी) सरकार पर तिरुपति लड्डू बनाने में पशु वसा और घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देलैब के अनुसार, लड्डू बनाने में इस्तेमाल किए गए घी के नमूनों में विदेशी वसा शामिल थीजिसमें ताड़ का तेल, मछली का तेल, गोमांस की चर्बी और लार्ड (सूअर के वसायुक्त ऊतक को निकालकर प्राप्त किया गया) शामिलविहिप ने की तिरुपति के लड्डू प्रसादम में पशु वसा का इस्तेमाल करने वालों को दंडित करने की मांग

अमरावती: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को दिए जाने वाले लड्डू में पशु वसा और मछली का तेल मिला है, एक प्रयोगशाला रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पिछली वाईएसआर कांग्रेस (वाईएसआरसीपी) सरकार पर तिरुपति लड्डू बनाने में पशु वसा और घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया था।

अब, पशु आहार और दूध और दूध उत्पादों के परीक्षण पर केंद्रित एक निजी प्रयोगशाला एनडीडीबी कैल्फ की एक रिपोर्ट से पता चला है कि तिरुपति लड्डू बनाने में इस्तेमाल किए गए घी के नमूनों में विदेशी वसा शामिल थी, जिसमें ताड़ का तेल, मछली का तेल, गोमांस की चर्बी और लार्ड (सूअर के वसायुक्त ऊतक को निकालकर प्राप्त किया गया) शामिल था।

इस बीच, वाईएसआरसीपी ने नायडू के आरोप को "दुर्भावनापूर्ण" करार दिया और कहा कि टीडीपी सुप्रीमो "राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं"। वाईएसआरसीपी नेता और राज्यसभा सदस्य सुब्बा रेड्डी ने आरोप लगाया कि नायडू ने अपनी टिप्पणियों से पवित्र तिरुमाला की पवित्रता और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है।

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) की अध्यक्ष वाई एस शर्मिला ने यह पता लगाने के लिए सीबीआई जांच की मांग की कि क्या मिठाई बनाने में वास्तव में पशु वसा का इस्तेमाल किया गया था। शर्मिला ने कहा कि नायडू के आरोपों से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं, जो भगवान वेंकटेश्वर को पूज्य देवता मानते हैं। 

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इसे "गंभीर मुद्दा" करार दिया है और तिरुपति के लड्डू में पशु वसा का इस्तेमाल करने वालों को दंडित करने की मांग की है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक बयान में कहा, "यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है, जिसे किसी और ने नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने उठाया है। तिरुपति के लड्डू प्रसादम में पशु वसा का इस्तेमाल करने वालों को दंडित करें।" 

भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने कहा, "यह बात सामने आई है कि आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी के शासन में पवित्र तिरुपति लड्डू प्रसादम में गोमांस की चर्बी और मछली के तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत पर सीधा हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।"

टॅग्स :Tirupatiहिन्दू धर्मHindu Religion
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी