लाइव न्यूज़ :

हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहे, आतंकी कुछ भी कर सकते हैंः जनरल रणबीर सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2019 18:54 IST

अधिकारी ने बताया कि जनरल रणबीर सिंह ने चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के जे एस ढिल्लों के साथ नियंत्रण रेखा, घाटी के अंदरूनी क्षेत्रों और सीमावर्ती जिलों का दौरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देजनरल सिंह ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों के प्रति सचेत रहने की जरूरत को दोहराया और सुरक्षा बलों के बीच समन्वय की सराहना की।अधिकारी के अनुसार उन्हें ताजा हालात के अलावा घुसपैठियों और आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से अवगत कराया गया।

भारतीय सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने गुरुवार को कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और सैनिकों को उभरती सुरक्षा चुनौतियां के लिए तैयार रहने को कहा। सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जनरल रणबीर सिंह ने चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के जे एस ढिल्लों के साथ नियंत्रण रेखा, घाटी के अंदरूनी क्षेत्रों और सीमावर्ती जिलों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जनरल सिंह ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों के प्रति सचेत रहने की जरूरत को दोहराया और सुरक्षा बलों के बीच समन्वय की सराहना की।

अधिकारी के अनुसार उन्हें ताजा हालात के अलावा घुसपैठियों और आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से अवगत कराया गया। जनरल सिंह ने दूरदराज के इलाकों में ‘सद्भावना’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सेना को आम जनता से मेलजोल बढ़ाने के लिए बधाई दी।

गौरतलब है कि सेना कश्मीर की जनता के लिए शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और आपदा के समय सहायता जैसे मानवीय क्षेत्रों में भी कार्य करती है। अधिकारी ने बताया कि जनरल रणबीर सिंह ने विपरीत और कठिन परिस्थितियों में दुश्मन के इरादों को नाकाम करने के लिए सैनिकों की प्रशंसा की।

टॅग्स :धारा ३७०भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल