लाइव न्यूज़ :

नागपुर में आपात स्थिति में उतरने के 11 घंटे बाद बांग्लादेश का विमान ढाका रवाना, पायलट की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: August 28, 2021 10:20 IST

Open in App

पायलट को दिल का दौरा पड़ने के कारण आपात स्थिति में नागपुर हवाईअड्डे पर उतरे बिमान बांग्लादेश विमानन कंपनी के विमान ने 11 घंटे बाद ढाका के लिए उड़ान भरी, लेकिन पायलट की स्थिति अब भी गंभीर है और उसका यहां एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। ढाका से मस्कट जा रहे इस बोइंग विमान में 126 यात्री सवार थे। विमान चालक को दिल का दौरा पड़ने के कारण विमान को शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट पर नागपुर में आपात स्थिति में उतारा गया था। नागपुर हवाईअड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बिमान बांग्लादेश ने चालक दल के वैकल्पिक सदस्यों का प्रबंध किया, जो नागपुर आए। इसके बाद विमान ने शुक्रवार को रात 10 बजकर 37 मिनट पर यात्रियों के साथ अपने गंतव्य स्थल की ओर उड़ान भरी।’’ उन्होंने बताया कि पायलट अब भी गंभीर है और उसका नागपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि पायलट को नागपुर हवाईअड्डे से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि जब विमान रायपुर के पास था तो उसे आपात स्थिति में उतारने के लिए कोलकाता एटीसी से संपर्क किया गया, जिसके बाद उसे निकटतम नागपुर हवाईअड्डे पर उतरने की सलाह दी गई। सहायक पायलट ने ने विमान को नागपुर में उतारा। बिमान बांग्लादेश ने भारत के लिए उड़ान सेवाएं हाल में बहाल की हैं। कोरोनो वायरस वैश्विक महामारी के कारण दोनों देशों के बीच हवाई यात्रा सेवा निलंबित थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज