लाइव न्यूज़ :

बजरंग दल नेता का ऐलान, सिद्धू का सिर काटकर लाने वाले को देंगे 5 लाख का चेक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 21, 2018 13:31 IST

बजरंग दल ने सिद्धू के खिलाफ एक अनोखा ऐलान किया है। खबर के अनुसार बजरंग दल ने ऐलान किया है जो भी सिद्धू का सिर काटकर लाएगा उसको 5 लाख का इनाम दिया जाएगा।

Open in App

आगरा , 21 अगस्त: पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसके पीछे का कारण पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ समारोह में पाकिस्तानी जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगाया है।

हाल ही में  बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाए जाने को लेकर एक परिवाद पत्र दायर किया गया। लेकिन अब बजरंग दल ने सिद्धू के खिलाफ एक अनोखा ऐलान किया है। खबर के अनुसार बजरंग दल ने ऐलान किया है जो भी सिद्धू का सिर काटकर लाएगा उसको 5 लाख का इनाम दिया जाएगा। 

ये ऐलान भी पाकिस्तानी जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगने के कारण किया गया है। आगरा के बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय जाट ने हाल ही में ऐलान किया है कि जो भी नवजोत सिंह सिद्धू का सिर काटकर लाएगा उसे वह 5 लाख का चेक देंगे। इतना ही नहीं संजय ने कहा है कि वह एक गद्दार हैं और उनकेइस को माफ नहीं किया जा सकता। उनके खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। 

वह कैसे आर्मी चीफ के लगे लग सकते हैं जो हमारे जवानों को मारते हैं। सिद्धू द्वारा पाकिस्तान आर्मी चीफ को गले लगाने के कारण पूरा देश गुस्से से भरा हुआ है और सिद्धू को सबक सिखाना चाहता है। इस घटना से उन परिवारों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा में अपने बेटों को खोया है। उनको कोई भी इसके लिए माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर सिद्धू कभी भी आगरा आए तो उनका स्वागत जूतों से किया जाएगा।

सिद्धू बीते 18 अगस्त को पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने वहां गए थे और उस दौरान पाकिस्तानी जनरल कमर जावेद बाजवा को गले लगाया था। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले लगाने के लिए अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी पर निशाना साधते हुए उनके कृत्य को ‘‘गलत’’ बताया जबकि भाजपा समेत विपक्षी दलों ने भी सिद्धू की आलोचना की थी।

सफाई में बाजवा को गले लगाने के बारे में पूछे जाने पर सिद्धू ने कहा था, ‘‘अगर कोई (पाक सेना प्रमुख) मेरे पास आता है और कहता है कि हमारी संस्कृति एक है और हम पहले सिख गुरू, गुरू नानक देव की 550वीं जयंती पर पाकिस्तान में गुरूद्वारा करतारपुर साहिब का मार्ग खोलेंगे तो मैं क्या कर सकता था?’’ 

टॅग्स :बजरंग दलनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

ज़रा हटकेकौन हैं मोहम्मद दीपक?, आखिर क्यों सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल?

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

ज़रा हटके"जिस दरोगा की औकात है मुझे मार के देखो, आग लगा देंगे थाने को": रामपुर में थाने में पहुंचकर बजरंग दल के सदस्य की धमकी, VIDEO वायरल होने के बाद मांगी माफी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज