लाइव न्यूज़ :

जेल में आलू उगा रहा है अकूत दौलत का मालिक राम रहीम, पैसे-पैसे को मोहताज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 21, 2018 16:42 IST

जेल में आलू उगा रहे राम रहीम लेकिन बैंक खाते सील होने की वजह से नहीं मिल रहा मेहनताना

Open in App

चंडीगढ़, 21 जून (लोकमत समाचार सेवा): साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहे सिरसा डेरा सच्चा सौदे के मुखिया बाबा गुरमीत सिंह राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में आलू उगा रहे हैं। जेल में बाबा ने डेढ़ क्विंटल आलू पैदा किए हैं, लेकिन उन्हें अभी मेहनताने के तौर पर एक भी पैसा नहीं मिला है। जेल नियमों के मुताबिक बाबा को मेहनत के बदले जो रकम मिलनी थी, उसे ऑनलाइन उनके खाते में भेजा जाना था।

जेल में श्रम के बदले नकद राशि के भुगतान का कोई प्रावधान नहीं है। अदालत के आदेश पर बाबा के सभी बैंक खाते इस समय सील हैं. खाते सील होने के कारण बैंक में ऑनलाइन उनके मेहनताने की राशि भेज पाना संभव नहीं है। ऐसे में बाबा बिना मेहनताना लिए जेल में सब्जियां उगा रहे हैं। बाबा को जेल प्रशासन ने सब्जियां उगाने के लिए जेल के भीतर एक हजार गज जमीन दी है।

इस जमीन पर वे आलू के अलावा घीया, तौरी, एलोविरा और टमाटर पैदा कर रहे हैं। रोजाना वे दो घंटे खेती के काम में लगाते हैं। बाबा ने जेल में कैदियों को प्रवचन देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार से आग्रह भी किया था। लेकिन इसके लिए अभी उन्हें इजाजत नहीं मिली है।

गौरतलब है कि दो साध्वियों से यौन शोषण के आरोपों में बाबा को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने 25 अगस्त, 2017 को दोषी ठहराया था। इसके तीन दिन बाद उन्हें 28 अगस्त को दोनों मामलों में दस-दस साल की सजा सुनाई गई थी, जो अलग-अलग चलेंगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज