लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कब्रगाह पर होगा!, 9 लोगों ने ट्रस्ट को पत्र लिखकर कही ये बात, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: February 18, 2020 08:34 IST

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाए जाने के कुछ माह बाद ही नरेंद्र मोदी सरकार ने  "राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र" ट्रस्ट का गठन किया है, जिसकी पहली बैठक नई दिल्ली में 19 फरवरी को होनी है। 

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या के ही 9 लोगों ने "राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र" ट्रस्ट को पत्र लिखकर एक नई जानकारी दी है।अयोध्या में 67 एकड़ जमीन जो केंद्र सरकार ने अयोध्या एक्ट के तहत ली थी, उसी को लेकर लोगों ने पत्र लिखा है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने  "राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र" ट्रस्ट का गठन किया है, जिसकी पहली बैठक नई दिल्ली में 19 फरवरी को होनी है। 

इस बैठक में ट्रस्ट कमेटी मंदिर निर्माण को शुरू करने के दिन को लेकर फैसला कर सकती है। लेकिन, इस बैठक से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के मुताबिक अयोध्या के ही 9 लोगों ने "राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र" ट्रस्ट को पत्र लिखकर एक नई जानकारी देते हुए आवंटित भूमि पर मंदिर निर्माण को रोकने की बात कही है। इस पत्र को मंदिर निर्माण की राह में एक रोड़े के तौर पर देखा जा रहा है।

यह है पूरा मामलाएनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बनाई गई कमेटी को अयोध्या के निवासी हाज़ी मोहम्मद सहित 9 लोगों ने पत्र लिखा है। अपने लिखे इस पत्र में उन सभी ने कहा है कि 67 एकड़ जमीन जो केंद्र सरकार ने अयोध्या एक्ट के तहत ली थी और अब उसे ट्रस्ट को दे दिया गया है उसमें 4/5 एकड़ में कब्रगाह भी है। ट्रस्ट के सदस्यों से अनुरोध है कि इस बात पर विचार करें कि क्या मंदिर का निर्माण कब्रगाह पर हो सकता है?

इसके साथ ही पत्र में साफ-साफ कहा गया है कि आज की तारीख में भले ही वहां कब्र न दिखाई दे, लेकिन वह कब्रगाह है। सन 1949 से 1992 तक उस जगह का दूसरे तरह से इस्तेमाल हो रहा था. आप "सनातम" धर्म के ज्ञाता हैं, आप इस पर विचार करें।

ट्रस्ट के पास आने लगा संपत्तिबैठक से से पहले ट्रस्ट के पास पुराने दान की रकम और चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा आने लगा है। नवगठित ट्रस्ट को अकूत संपत्ति मिलेगी. जल्द ही 70 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति ट्रस्ट के नाम होगी। आपको बता दें कि राम जन्मभूमि न्यास की लगभग 55 करोड़ मूल्य की संपत्ति भी ट्रस्ट के नाम पर ट्रांसफर होगी। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याअयोध्या विवादअयोध्या फ़ैसलासुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र