लाइव न्यूज़ :

अयोध्या दीपोत्सवः जानें से पहले चेक कर लें शेयडूल?, 29 अक्टूबर तक सभी होटल और राम मंदिर दर्शन के ‘स्लॉट’ बुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2025 17:14 IST

Ayodhya Deepotsav: राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, ‘‘इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में ऑनलाइन बुकिंग हुई हैं। बुकिंग खुलने के कुछ ही घंटों में हजारों पास बुक हो गए।

Open in App
ठळक मुद्दे‘राम दरबार’ दर्शन के लिए ऑनलाइन ‘स्लॉट’ 29 नवंबर तक पूरी तरह से बुक हो चुके हैं।ऑनलाइन पास की अगली बुकिंग 29 अक्टूबर की आधी रात को फिर से शुरू होगी।अयोध्या के अधिकांश होटल दीपोत्सव सप्ताह के लिए पूरी तरह से बुक हो चुके हैं।

Ayodhya:अयोध्या में आगामी दीपोत्सव को लेकर भक्तों का उत्साह चरम पर है। अधिकारियों और होटल मालिकों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राम मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन ‘स्लॉट’ 29 अक्टूबर तक लगभग पूरी तरह से बुक हो चुके हैं। पिछले आठ वर्षों में अयोध्या का दीपोत्सव विश्व प्रसिद्ध आयोजन बन चुका है। सरयू नदी के किनारे और प्रमुख मंदिरों में लाखों दीप जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए हैं। राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, ‘‘इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में ऑनलाइन बुकिंग हुई हैं। बुकिंग खुलने के कुछ ही घंटों में हजारों पास बुक हो गए।

‘राम दरबार’ दर्शन के लिए ऑनलाइन ‘स्लॉट’ 29 नवंबर तक पूरी तरह से बुक हो चुके हैं। ऑनलाइन पास की अगली बुकिंग 29 अक्टूबर की आधी रात को फिर से शुरू होगी।’’ ट्रस्ट ने बताया कि रामलला और राजा राम दरबार के दर्शन को आसान और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रतिदिन करीब 300 ऑनलाइन और 3,000 ऑफलाइन वीआईपी पास जारी किए जा रहे हैं।

इसने बताया कि इन पासों में सुबह और शाम की आरती के स्लॉट शामिल होते हैं। वीआईपी दर्शन की बढ़ती मांग के कारण ट्रस्ट कार्यालय व हेल्पलाइन पर कॉल करने व पूछताछ करने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। आतिथ्य क्षेत्र में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अयोध्या के अधिकांश होटल दीपोत्सव सप्ताह के लिए पूरी तरह से बुक हो चुके हैं।

विशेष रूप से 18 और 19 अक्टूबर की बुकिंग पूरी तरह से भर गई है। एक स्थानीय होटल मालिक विशाल गंजूर ने बताया, ‘‘लोग रोजाना बुकिंग के लिए हमसे पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन इस महीने के अंत तक हमारे सभी कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं।" भगवान राम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की स्मृति में मनाया जाने वाला दीपोत्सव हर वर्ष अयोध्या का प्रमुख पर्व होता है।

इस बार देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। दिवाली, अयोध्या के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि रामायण के अनुसार यही वह दिन था जब भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण वनवास समाप्त कर अयोध्या लौटे थे। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

हर वर्ष की तरह, इस बार भी अयोध्या शहर को अनगिनत मिट्टी के दीयों से रोशन किया जाएगा, जो भगवान राम के स्वागत की पौराणिक कथा को जीवंत करता है। इस वर्ष दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी और दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। पूरा शहर भव्य लाइटिंग, विषय आधारित सजावट और रामायण के दृश्यों पर आधारित सांस्कृतिक झांकियों से सजाया जा रहा है।

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

क्राइम अलर्टकफ सीरप-नशीली दवाः 25 आरोपियों के यहां ईडी की छापेमारी, एसटीएफ़ के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की कोठी पर छापा 

भारत14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की जनसभा, उप्र कांग्रेस नेताओं के साथ प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल की बैठक

भारतकफ सिरपः एसटीएफ की गिरफ्त में अभिषेक और शुभम, 15 दिन से तलाश कर रहे थे अधिकारी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भेजते थे दवा

भारततमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान और निकोबार में बढ़ी SIR की समयसीमा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: अटल जी की 100वीं जन्म जयंती पर शून्य से शतक कार्यक्रम 21 को, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

भारतVIDEO: थलसेना प्रमुख ने अधिकारियों के साथ किए पुशअप्स, देखें वीडियो

भारतKerala Local Body Election Results Updates: 2026 विधानसभा चुनाव से पहले वाम दल फुस्स?, यूडीएफ को बड़ी राहत, तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर के 'घर' में भाजपा मेयर

भारतनीतीश सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, सीएम ने अपने पास रखा नागरिक उड्डयन, 3 नए विभाग और तीन अन्य विभागों के नाम बदले, देखिए पूरी सूची

भारतThiruvananthapuram Nagar Nigam Results 2025: कुल 101 सीट, NDA 50, LDF 29, UDF 19?, 45 वर्षों से एलडीएफ सत्ता खत्म, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा