लाइव न्यूज़ :

भांग, कोकीन जैसे मादक पदार्थों के लिए विमानन कर्मचारियों की जांच करायी जाएगी : मसौदा डीजीसीए नियम

By भाषा | Updated: August 25, 2021 21:50 IST

Open in App

विमानन नियामक डीजीसीए द्वारा बुधवार को जारी मसौदा नियमों के अनुसार चालक दल के सदस्यों, हवाई यातायात नियंत्रकों और विमान रखरखाव इंजीनियरों सहित विभिन्न विमानन कर्मियों का उनके नियोक्ताओं द्वारा भांग, कोकीन जैसे मादक पदार्थों के लिए परीक्षण किया जाएगा। मसौदा नियमों में कहा गया है कि ऐसे पदार्थों के उपयोग का दुनिया भर में प्रसार, उनकी आसानी से उपलब्धता और लत विमानन सुरक्षा के लिए एक गंभीर चिंता है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मसौदा नियमों में कहा गया है कि विमानन कंपनियों और हवाई नौवहन सेवा प्रदाताओं को हर साल कम से कम पांच प्रतिशत ऐसे कर्मचारियों का औचक निरीक्षण करना होगा जो चालक दल में हैं या हवाई यातायात नियंत्रक हैं।मसौदा नियमों में उल्लेख किया गया है कि वाणिज्यिक विमान ऑपरेटरों, रखरखाव और मरम्मत संगठनों, उड़ान प्रशिक्षण संगठनों तथा हवाई नौवहन सेवा प्रदाताओं को भी किसी भी व्यक्ति को नियुक्त करने या प्रशिक्षु पायलट को भर्ती करने से पहले ऐसे परीक्षण करने होंगे। इन संगठनों को उन सभी विमानन कर्मियों का भी परीक्षण करना होगा जिन्होंने किसी देश में उड़ान संचालन के दौरान विदेशी नियामक को परीक्षण से इनकार कर दिया है। जब किसी विमानन कर्मी के मादक पदार्थ संबंधी जांच में इस्तेमाल की पुष्टि होती है तो 24 घंटे के भीतर उसकी जानकारी डीजीसीए को देनी होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबार28 मार्च को नोएडा आ रहे पीएम मोदी और सीएम योगी?, नवनिर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज