लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल और उनके मंत्रियों की औसत संपत्ति 8.95 करोड़ रुपये, जानें दिल्ली सरकार के मंत्रियों की औसत उम्र

By भाषा | Updated: February 16, 2020 15:23 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सतेंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत ने आज रामलीला मैदान में शपथ ली है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार में सबसे अमीर मंत्री नजफगढ़ से विधायक 45 वर्षीय गहलोत हैं और सबसे कम संपत्ति गोपाल राय के पास है।संपत्ति के मामले में दूसरे स्थान पर शकूर बस्ती से विधायक 55 वर्षीय सत्येंद्र कुमार जैन हैं।

दिल्ली की नयी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल सहित पांच मंत्री करोड़पति हैं जबकि दो मंत्री लखपति हैं। कुल मिलाकर दिल्ली के नवगठित मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों की औसत संपत्ति 8.95 करोड़ रुपये से ज्यादा है। केजरीवाल नीत मंत्रिमंडल की औसत आयु 47.2 वर्ष है। सात में से एक मंत्री की उम्र 40 साल से कम है तो तीन मंत्रियों की उम्र 40 साल से अधिक और केवल तीन की आयु 50 साल से अधिक है। दिल्ली में विधानसभा की कुल क्षमता के 10 फीसदी ही विधायक मंत्री बन सकते हैं।

इस लिहाज से राष्ट्रीय राजधानी में मंत्रियों की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री सहित सात हो सकती है, क्योंकि विधानसभा में 70 सीटें हैं। दिल्ली में सातवीं विधानसभा के लिए आठ फरवरी को मतदान के बाद 11 फरवरी को चुनाव परिणाम आए थे। इन नतीजों में सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी (आप) को 62 सीटें मिली थी और भाजपा को सिर्फ आठ सीटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं 15 साल तक दिल्ली में सरकार चलाने वाली कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। दिल्ली के नए मंत्रिमंडल ने रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ लेने वालों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सतेंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत हैं। दिल्ली सरकार में सबसे अमीर मंत्री नजफगढ़ से विधायक 45 वर्षीय गहलोत हैं और सबसे कम संपत्ति राय के पास है। एसोसिएशन फोर डेमोक्रेटिक रिफोर्म्स :एडीआर: की एक रिपोर्ट के मुताबिक गहलोत ने 46.07 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति होने की जानकारी दी है। इनके बाद संपत्ति के मामले में दूसरे स्थान पर शकूर बस्ती से विधायक 55 वर्षीय जैन हैं। उन्होंने 8.07 करोड़ रुपये की अपनी संपत्ति बताई है। तीसरे स्थान पर 51 वर्षीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं।

उनके पास 3.44 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। सीमापुरी (सुरक्षित) सीट से विधायक 51 वर्षीय राजेन्द्र पाल गौतम ने 1.88 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की घोषणा की है। बल्लीमारान से विधानसभा सदस्य 38 साल के इमरान हुसैन ने 1.41 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की है। आप सरकार में नंबर दो माने जाने वाले सिसोदिया और बाबरपुर से विधायक राय लखपति हैं। 44 वर्षीय राय के पास 90.01 लाख रुपये की संपत्ति है तो पटपड़गंज से विधायक 47 वर्षीय सिसोदिया 93 लाख की संपत्ति के मालिक हैं।

मंत्रियों की शिक्षा की बात करें तो मुख्यमंत्री केजरीवाल इंजीनियर हैं तो सिसोदिया के पास पत्रकारिता में डिप्लोमा है। केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बताया है कि उन्होंने 1989 में आईईटी खड़गपुर से बी टेक, मेकेनिकल इंजीनियरिंग की है। सिसोदिया ने अपने हलफनामे में बताया कि उन्होंने 1993 में भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। गहलोत के शपथ पत्र के मुताबिक, उन्होंने 2002 में दिल्ली विश्वविद्लाय के विधि संकाय से एलएलबी की उपाधि हासिल की है।

जैन ने हलफनामे में बताया कि उन्होंने 1991 में एसोसिएट मेंबरशिप ऑफ इंडियन इस्ट्टियूट ऑफ आर्किटेक्ट बाई एक्जामिशेन (बी. आर्क के सामांतर) किया है। दिल्ली सरकार में सबसे युवा मंत्री हुसैन ने 2005 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बेचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज़ की डिग्री हासिल की है। गौतम ने 1993 में दिल्ली विश्वविद्लाय से एलएलबी की डिग्री ली है, तो राय ने 1998 में लखनऊ विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में एमए किया है।  

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्लीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज