लाइव न्यूज़ :

87 साल की उम्र में हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने पास की 12वीं कक्षा

By रुस्तम राणा | Updated: May 10, 2022 20:09 IST

साल 2021 में ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा ओपन बोर्ड के तहत कक्षा 12 की परीक्षा दी थी, हालांकि इसका रिजल्ट 5 अगस्त को रोक दिया गया था क्योंकि उन्होंने अभी तक कक्षा 10वी की अंग्रेजी की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की थी।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने उन्हें चंडीगढ़ में मार्कशीट सौंपीचौटाला ने हरियाणा ओपन बोर्ड के तहत कक्षा 12 की परीक्षा की थी पास

चंडीगढ़: कहते हैं पढ़ाई की कोई सीमा नहीं होती है। किसी भी उम्र में शिक्षा ग्रहण की जा सकती है। इसी बात को चरितार्थ करते हुए हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने 87 वर्ष की आयु में  बारहवीं कक्षा पास की है। हरियाणा शैक्षिक बोर्ड के अधिकारियों हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने उन्हें चंडीगढ़ में 12वीं की मार्कशीट भी सौंप दी है। 

साल 2021 में ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा ओपन बोर्ड के तहत कक्षा 12 की परीक्षा दी थी, हालांकि इसका रिजल्ट 5 अगस्त को रोक दिया गया था क्योंकि उन्होंने अभी तक कक्षा 10वी की अंग्रेजी की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की थी। ऐसे में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने मंगलवार को 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं पास की। 

आपको याद दिला दें कि चौटाला ने पिछले साल अपनी 10वीं कक्षा की परीक्षा में अंग्रेजी के पेपर में 100 में से 88 अंक हासिल किए थे। परीक्षा केंद्र पहुंचने पर पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने मीडिया से कहा, 'मैं छात्र हूं। उन्होंने किसी राजनीतिक सवाल का जवाब नहीं दिया। यह कहकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अपना पेपर लिखने चले गए। 

टॅग्स :Om Prakash ChautalaHaryana
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल