लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, 23 महासचिवों और 140 सचिवों की नियुक्ति,  राजस्थान में चार समन्वयक नियुक्त, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2023 19:54 IST

Assembly Elections: संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महासचिवों और सचिवों की नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ के लिए सात सदस्यीय कार्यकारी समिति के गठन को भी स्वीकृति प्रदान की।

Open in App
ठळक मुद्देदीपक बैज को गत 12 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री के साथ संबद्ध किया गया है।

Assembly Elections: कांग्रेस ने सांसद दीपक बैज को अपनी छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के करीब डेढ़ महीने बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 23 महासचिवों और 140 सचिवों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महासचिवों और सचिवों की नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ के लिए सात सदस्यीय कार्यकारी समिति के गठन को भी स्वीकृति प्रदान की।

लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, गंगा पोटाई, शिव नेताम, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, विष्णु यादव और भोलाराम साहू को कार्यकारी समिति में स्थान दिया गया है। प्रशांत मिश्रा, नरेश ठाकुर, रवि घोष समेत 23 नेताओं को महासचिव नियुक्त किया गया है। दीपक बैज को गत 12 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है।

कांग्रेस ने राजस्थानविधानसभा चुनाव के लिए चार समन्वयक नियुक्त किए

कांग्रेस ने राजस्थान में इस साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन और हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी समेत चार समन्वयक नियुक्त किए। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के चार समन्वयकों की नियुक्ति की।

राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन, उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी और पंजाब से पूर्व राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दुलों को एआईसीसी समन्वयक बनाया गया है। इसके साथ ही, एआईसीसी के सचिव बीपी सिंह और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह कुम्पावत को राजस्थान विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री के साथ संबद्ध किया गया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेछत्तीसगढ़राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल