लाइव न्यूज़ :

असम: दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना की चोरी हुई घड़ी बरामद, दुबई पुलिस के सहयोग से मिली सफलता, एक गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: December 11, 2021 12:49 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने असम पुलिस ने भारतीय संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से दुबई पुलिस के साथ समन्वय कर अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना की विरासत हुबलोट घड़ी को बरामद किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना की विरासत हुबलोट घड़ी बरामद।दुबई पुलिस के सहयोग से असम पुलिस को मिली बड़ी सफलता।आरोपी की पहचान वाजिद हुसैन के रूप में की गई है और उसे असम में गिरफ्तार किया गया।

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने शनिवार को बताया कि दुबई पुलिस की सहायता से असम ने दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना से जुड़ी एक महंगी घड़ी को बरामद कर लिया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आरोपी की पहचान वाजिद हुसैन के रूप में की गई है और उसे असम में गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि असम पुलिस ने भारतीय संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से दुबई पुलिस के साथ समन्वय कर अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना की विरासत हुबलोट घड़ी को बरामद किया है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर लिखा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग माध्यम से असम पुलिस ने भारतीय संघीय एलईए के माध्यम से दुबई पुलिस के साथ समन्वय किया है ताकि महान फुटबॉलर दिवंगत डिएगो माराडोना से संबंधित एक विरासत हुबलोट घड़ी को बरामद किया जा सके और एक वाजिद हुसैन को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि एक केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से दुबई पुलिस से एक इनपुट प्राप्त करने पर असम पुलिस ने शनिवार सुबह 4 बजे शिवसागर स्थित आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।

आरोपी ने कथित तौर पर दुबई में दिवंगत फुटबॉल खिलाड़ी के सामान की देखभाल करने वाली कंपनी के लिए सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते समय माराडोना द्वारा हस्ताक्षरित सीमित संस्करण हुबलोट घड़ी चुरा ली थी। इसके बाद वह इस साल अगस्त में कथित तौर पर असम भाग गया।

टॅग्स :डिएगो माराडोनाअसमPoliceहेमंत विश्व शर्मादुबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर