लाइव न्यूज़ :

असम में भाजपा ने अपने प्रदर्शन में किया शानदार सुधार, नौ सीटें जीती, जीत का अंतर भी बढ़ा

By भाषा | Published: May 25, 2019 2:28 AM

असम में भाजपा दस सीटों पर चुनाव लड़ी। कुल 14 में से नौ सीटें जीतकर न केवल अपनी सीटें बढ़ायी बल्कि जीत के अंतर को भी बढ़ाया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने नौगोंग सीट भाजपा से और बरपेटा सीट एआईयूडीएफ से हथिया ली।असम में एक निर्दलीय सांसद ने भी अपनी सीट बचा ली।

लोकसभा चुनाव में पूरे देश में बहुत बड़ी ताकत के रूप में उभरी भाजपा ने असम में कुल 14 में से नौ सीटें जीतकर न केवल अपनी सीटें बढ़ायी बल्कि जीत के अंतर को भी बढ़ाया। राज्य में कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि, वह दो सीटें हार गयी लेकिन उनके स्थान पर दो अन्य सीटें जीत गयीं। एआईयूडीएफ के खाते में एक सीट गई। वह एक-एक सीट क्रमश: कांग्रेस और भाजपा के हाथों हार गयी। एक निर्दलीय सांसद ने भी अपनी सीट बचा ली।

भाजपा दस सीटों पर चुनाव लड़ी। उसने छह सीटें बरकरार रखीं, तीन सीटें दूसरे दलों से झटक ली और वह एक सीट नौगोंग कांग्रेस के हाथों हार गयी। उसने अपनी सहयोगी अगप और बीपीएफ के लिए क्रमश: तीन और एक सीट छोड़ी थी लेकिन वे जीत नहीं पायीं। पिछली लोकसभा में राज्य की सात सीटें जीतने वाली भाजपा ने इस बार दो निवर्तमान सांसदों को टिकट दिया था जबकि पांच अन्य सीटों पर उसने नये उम्मीदवार उतारे थे। इन पांचों में एक को छोड़कर बाकी चार विजयी रहे। कांग्रेस ने कलियाबोर सीट बरकरार रखी है लेकिन सिलचर और स्वशासी जिला भाजपा के हाथों गंवा बैठी।

कांग्रेस ने नौगोंग सीट भाजपा से और बरपेटा सीट एआईयूडीएफ से हथिया ली। लोकसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा उम्मीदवार लखीमपुर, डिब्रूगढ़, स्वशासी जिला, गौहाटी, मंगलदोई, तेजपुर, कलियाबोर,बरपेटा में जीत का अंतर उल्लेखनीय रूप से तथा सिलचर में मामूली रूप से बढ़ाने में कामयाब रहे। भगवा पार्टी ने डिब्रूगढ़ में भी शानदार जीत हासिल की, जहां से उसके मौजूदा सांसद रामेश्वर तेली ने कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री पबन सिंह घाटोवार को सबसे अधिक 3,46,083 मतों के अंतर से हराया।

लखीमपुर में, भाजपा सांसद प्रदान बरुआ ने कांग्रेस के उम्मीदवार अनिल बोरगोहेन को 3,50,551 वोटों से हराया। जीत का यह दूसरा सबसे बड़ा अंतर है। प्रतिष्ठित गौहाटी सीट पर, भाजपा की क्वीन ओजा और गुवाहाटी की पूर्व मेयर ने कांग्रेस उम्मीदवार बबीता शर्मा को 3,45,606 मतों से हराया। उन्होंने पार्टी की जीत का अंतर बढ़ाया है। पिछले आम चुनाव में भाजपा की विजया चक्रवर्ती 3,15,784 वोटों के अंतर से जीती थीं। मंगलदोई में भाजपा के दिलीप सैकिया ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य भुवनेश्वर कलिता को 1,38,545 वोटों के अंतर से हराया।

पिछली बार भाजपा सांसद रमन डेका 22,884 मतों के अंतर से जीते थे। तेजपुर में राज्य के श्रम मंत्री पल्लब लोचन दास ने कांग्रेस के उम्मीदवार एमजीवीके भानु को 2,42,841 मतों से हराया। पिछली बार सांसद आर पी शर्मा 86,020 वोटों के अंतर विजयी रहे थे। भगवा पार्टी ने स्वशासी जिला (सु) में भी जीत हासिल कर सबको चौंकाया। भाजपा उम्मीदवार होरेन सिंह बे ने तीन बार के कांग्रेस सांसद बीरेन सिंह एंगती को 2,39,626 मतों से हराया। भाजपा के राजदीप राय ने कांग्रेस की महिला शाखा की प्रमुख सुष्मिता देव को 81,596 वोटों के अंतर से हराकर सिलचर सीट छीन ली। कांग्रेस ने 2014 में यह सीट 35,241 वोटों से जीती थी। कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों में निवर्तमान सांसद गौरव गोगोई ने कलियाबोर में अगप के मोनिमाधब महंत को 2,09,994 से हराया।

टॅग्स : आसाम लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha election 2024 Phase 5: चार चरण में कम वोट से सभी दल परेशान!, 5वें फेस में 20 मई को वोटिंग, छठे चरण को लेकर एनडीए और महागठबंधन ने झोंकी ताकत

विश्वLok Sabha Elections 2024: 96 करोड़ 90 लाख लोग वोट देंगे, दुनिया को भारतीय लोकतंत्र से सीखना चाहिए, व्हाइट हाउस सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने तारीफ में बांधे पुल

भारतLok Sabha Elections 2024: 20 मई को शाम पांच बजे तक नोटिस पर जवाब दें, भाजपा उम्मीदवार गंगोपाध्याय पर एक्शन, मुख्यमंत्री बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी

भारतParliament House Complex 2024: संसद सौध में आपका स्वागत है माननीय, 'महा' तैयारी शुरू, बैटरी चालित वाहन, अतिथि गृह और वेस्टर्न कोर्ट हॉस्टल में रंग रोगन, यहां जानें क्या-क्या...

भारतSaran Lok Sabha Elections 2024: लालू यादव की बेटी और राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य की उम्मीदवारी पर खतरा!, पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर, जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'मैं AAP को वोट दूंगा, अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को वोट देंगे', दिल्ली की एक चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी

भारत'मोदी सरकार पाकिस्तान के परमाणु बमों से नहीं डरती, पीओके वापस लेंगे', झांसी में बोले अमित शाह

भारतUP Lok Sabha election 2024 Phase 5: राजनाथ, राहुल और ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर!, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, कैसरगंज, फैजाबाद, कौशांबी सीट पर 20 मई को पड़ेंगे वोट

भारतस्वाति मालीवाल को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़क गए दिग्विजय सिंह, बोले- मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: भाजपा को आखिर में 400 पार की आवश्‍यकता क्‍यों पड़ी, स्वाति मालीवाल को लेकर पूछे सवाल का दिग्विजय सिंह ने नहीं दिया जवाब