लाइव न्यूज़ :

असम: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने शेयर किया क्राइम रेट डेटा, 2023 में अब तक डकैती में दर्ज हुए सिर्फ 55 मामले

By आकाश चौरसिया | Updated: October 27, 2023 11:10 IST

क्राइम रेट डेटा को सार्वजनिक करते हुए 'एक्स' पर उन्होंने एक डेटा शेयर किया है, जिसमें पिछले पांच सालों में असम में विभिन्न श्रेणी में अपराधों का विवरण दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम सीएम हिमंता सरमा ने क्राइम रेट का डेटा शेयर किया हैइसमें 2019 से 2022 तक के आंकड़ें के बारे में बताया गया हैयही नहीं क्राइम रेट में डकैती में काफी कमी नजर आ रही है

नई दिल्ली: असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि असम में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से अब तक क्राइम रेट में कमी आई है। यह सभी चीज़ें कुछ सालों के भीतर हुई हैं।

इस बात को सार्वजनिक करते हुए 'एक्स' पर उन्होंने एक डेटा शेयर किया है, जिसमें पिछले पांच सालों में असम में विभिन्न श्रेणी में अपराधों का विवरण दिया है। डेटा के अनुसार, साल 2019 में 1 हजार 235 मर्डर केस सामने आए हैं और 1 हजार 952 रेप के मामले सामने आए थे। वहीं, राज्य भर में 198 डकैती के मामले भी कई पुलिस थानों में दर्ज हुए हैं। 

इसके साथ ही डेटा में बताया कि साल 2022 में 1 हजार 84 मर्डर के मामले सामने आएं, जबकि रेप के मामले घट गए हैं। सरमा के द्वारा शेयर किए डेटा के अनुसार 1 हजार 113 रेप के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, साल 2022 में डकैती में कमी होते हुए 85 मामले ही रह गए। 

इसके साथ ही असम मुख्यमंत्री ने क्राइम रेट का डेटा अगस्त 2023 तक का शेयर किया है। इस डेटा के मुताबिक, साल 2023 में 686 मर्डर के मामले दर्ज किए गए हैं, 656 रेप की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

सरमा ने दावा किया कि राज्य सरकार द्वारा उठाए गए सक्रिय कदमों के कारण बड़े अपराधों में कमी देखी गई है। उन्होंने डेटा के साथ एक्स पर कमेंट किया और कहा कि हमारा वादा है कि असम को क्राइम मुक्त राज्य बनाना है, जिससे प्रदेश सकारात्मक दिशा में बढ़ सके।

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्माभारतक्राइमAssam Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज