लाइव न्यूज़ :

Asian Champions Trophy: एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप में अश्लील गाना बजा रहे आयोजक?, वायरल वीडियो से फैंस नाराज

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2024 17:13 IST

Asian Champions Trophy: एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप के दौरान जो गाने बज रहे हैं - 'गोदी में लेके जनी खोदीं, ए जीजा जी...  हट जइबू का, तू कोरा में से हट जइबू का?

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अश्लीलता ही आयोजकों को परोसने के लिए मिली।एक बेर छुइये देनी त, बोलऽ, घट जइबू का?....अपना-हमरा में अंतर नइखीं देखत का? (अरे) ...

Asian Champions Trophy: बिहार में महिला एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप चल रहा है। इसमें भारत सहित कुल छह देशों की महिला टीमें खेलने आई हैं। इस दौरान मनोरंजन के लिए चीयरलीडर्स भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप से जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गाने के बोल को सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए। वायरल वीडियो में भोजपुरी का एक गाना बज रहा है 'गोदी में लेकर जानी खो दी ए जीजा जी'। ऐसे में भोजपुरी के फूहड़ गानों के बजने के कारण अब आयोजक निशाने पर हैं। अपने मधुर गानों के लिए किसी दौर में मशहूर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अश्लीलता ही आयोजकों को परोसने के लिए मिली। एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप के दौरान जो गाने बज रहे हैं - 'गोदी में लेके जनी खोदीं, ए जीजा जी...  हट जइबू का, तू कोरा में से हट जइबू का?

 

एक बेर छुइये देनी त, बोलऽ, घट जइबू का?.... अपना-हमरा में अंतर नइखीं देखत का? (अरे) ... अरे-ना, ए जीजा, अभी हम बच्चा बानी जी, कुछ गड़बड़ ना करीं, उमरिया के कच्चा बानी जी.... खुस करऽ ना, तू मन मोरा खुस करऽ ना, बाटे बहुते बेचैनी, महसूस करऽ ना। दरअसल, भोजपुरी फिल्मों से जुड़े गायक अभिनेता पवन सिंह और  शालिनी पर फिल्माया यह गाना करीब एक साल पहले का है।

इस गाने के बोल को लेकर पहले ही कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी। अब इसी गाने को महिला एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप के मुकाबले के दौरान बजाया जा रहा है। गाने में झूमती चीयरलीडर्स भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए खूब कमर लचका रही है। हालांकि अब इसे लेकर सोशल मिडिया पर लोगों ने आयोजकों को घेरा है।

लोगों ने लिखा है कि बिहार के अधिकारी बेहतर संगीत का सेंस खो बैठे हैं। इंटरनेशनल अश्लिलता फेलाई जा रही है बिहार के द्वारा शर्मनाक! जो इस तरिके का गाना बजा रहा है उस पर कारवाई किया जाए!  अश्लिल तारिके का अंतरराष्ट्रीय मैच में गाना बजाकर बिहार को कौन बदनाम कर रहा है।

टॅग्स :पटनाबिहारनीतीश कुमारहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी