लाइव न्यूज़ :

2014 के चुनावों में मुद्दा बने घोटालों के लिए किसे सजा हुई, IAS अशोक खेमका ने कहा- आयोगों पर करोड़ों खर्च हुए लेकिन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2023 06:42 IST

अशोक खेमका ने ट्वीट किया है, ‘‘क्या घोटाले सिर्फ चुनावी मुद्दे तक सीमित रहेंगे? जो घोटाले 2014 में मुख्य चुनावी मुद्दा बने, उनमें नौ साल बाद किसे दंड मिला?”

Open in App
ठळक मुद्देखेमका 2012 में डीएलएफ और स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी के बीच 3.5 एकड़ जमीन का उपयोग बदलने वाला सौदा रद्द कर दिया था। स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा से जुड़ी हुई कंपनी है।

चंडीगढ़ः भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अशोक खेमका ने शनिवार को सवाल किया कि 2014 के चुनावों में बड़ा मुद्दा बने घोटालों में किसे सजा हुई। उन्होंने जानना चाहा कि क्या भ्रष्टाचार सिर्फ चुनावी मुद्दा बनने तक सिमटकर रह जाएगा।

गौरतलब है कि 2012 में खेमका ने भूमि उपयोग विभाग में महानिदेशक और पंजीकरण विभाग में महानिरीक्षक रहते हुए डीएलएफ और स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी के बीच 3.5 एकड़ जमीन का उपयोग बदलने वाला सौदा रद्द कर दिया था। स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा से जुड़ी हुई कंपनी है। भाजपा ने इस सौदे में धांधली का आरोप लगाया था।

खेमका ने ट्वीट किया है, ‘‘क्या घोटाले सिर्फ चुनावी मुद्दे तक सीमित रहेंगे? जो घोटाले 2014 में मुख्य चुनावी मुद्दा बने, उनमें नौ साल बाद किसे दंड मिला?” उन्होंने कहा, “आयोगों पर करोड़ों खर्च हुए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब क्या पुलिस तहकीकात का भी यही हश्र होगा? जिन्हें कटघरे में होना चाहिए था, वही शासक बने बैठे हैं। यह कैसी न्याय नीति है?’’ 

हरियाणा के डीएलएफ मामले में आईएएस अशोक खेमका का यह दूसरा ट्वीट है। पहला ट्वीट उन्होंने 5 अप्रैल को किया था। इसमें उन्होंने स्काईलाइट-DLF लैंड डील में वाड्रा को क्लीन चिट देने वाले रिटायर्ड IAS अधिकारी को दोबारा नियुक्ति देने पर नाराजगी जताई थी। 

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतप्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव की मंगेतर अवीवा बेग के साथ सगाई की पहली तस्वीर सामने आई, देखिए

भारतप्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को पहनाई रिंग

ज़रा हटकेVIRAL: प्रियंका–राहुल का रिश्ता मिश्री जैसा, सांसद पप्पू यादव का बयान

भारतसंजय भंडारी मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज