लाइव न्यूज़ :

Asansol Lok Sabha Seat: 'आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा', पवन सिंह ने बताई यह वजह

By धीरज मिश्रा | Updated: March 3, 2024 14:20 IST

Asansol Lok Sabha Seat: भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता पवन सिंह आसनसोल लोकसभा से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की आसनसोल से पवन सिंह को लोकसभा का टिकट दिया गयापवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया

Asansol Lok Sabha Seat:भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता पवन सिंह आसनसोल लोकसभा से चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट से दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया। लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। मालूम हो कि पवन सिंह के नाम की घोषणा दिल्ली स्थित बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालाय से की गई थी।

शनिवार को बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। लोकसभा चुनाव के लिए जारी पहली लिस्ट में भोजपुरी के दिग्गज नेता पवन सिंह को आसनसोल से टिकट दी गई थी। टिकट पाने के बाद पवन सिंह ने खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि मैं बीजेपी का एक सिपाही हूं। बीजेपी ने मुझ पर विश्वास दिखाया है। इसके लिए मैं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करता हूं। लेकिन, 24 घंटे के भीतर पवन सिंह ने अपना मन बदल लिया है। वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे।

पवन का विरोध हो रहा था

बीजेपी की टिकट मिलने के बाद पवन सिंह के द्वारा बंगाल की महिलाओं पर गाए गानों और फिल्मों को बैनर-पोस्टर साझा कर उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर माहौल बनाया जा रहा था। मीडिया गलियारों में चर्चा है कि बंगाल में लोगों के विरोध के बाद पवन सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। पवन सिंह को विरोध पूर्व में आसनसोल से सांसद रहे बाबुल सुप्रियो ने भी किया था।  

आसनसोल सीट पर होने वाली थी शत्रुघ्न सिंन्हा से टक्कर

आसनसोल से मौजूदा समय में यहां से टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिंन्हा हैं। पवन के चुनाव नहीं लड़ने पर देखना होगा कि सिन्हा के खिलाफ बीजेपी किस उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। 

टॅग्स :पवन सिंहभोजपुरीAsansolबाबुल सुप्रियोशत्रुघ्न सिन्हालोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल