लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, सरदार पटेल व नेहरू जैसी राजनीतिक समझ मोदी और शाह में नहीं, श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लेकर दिया ये बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2019 11:38 IST

भारत सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को वापस लेते हुए जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया है। राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास सरदार पटेल और पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसी राजनैतिक समझ नहीं है।'असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैं जानता हूं कि सरकार को कश्मीर से प्यार है, कश्मीरियों से नहीं।'

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसा है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "तमिलनाडु के एक अभिनेता (रजनीकांत) ने अनुच्छेद 370 हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को 'कृष्ण तथा अर्जुन' की संज्ञा दी है... तो इन हालात में कौरव और पांडव कौन हैं...? क्या आप देश में एक और 'महाभारत' चाहते हैं...?" असदुद्दीन ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये जाने का समर्थन नहीं किया था। 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैं जानता हूं कि सरकार को कश्मीर से प्यार है, कश्मीरियों से नहीं। मैं जानता हूं, उन्हें जमीन से प्यार है, वहां रहने वालों से नहीं। उन्हें सत्ता से प्यार है, इंसाफ से नहीं। वे सिर्फ सत्ता बनाए रखना चाहते हैं।लेकिन मैं उन्हें याद दिलाना चाहूंगा कि कोई भी हमेशा जन्दी नहीं रहता, हमेशा राज नहीं करता।"

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास सरदार पटेल और पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसी राजनीतिक समझ नहीं है। जब उन्होंने कश्मीर पर फैसला किया था, देशहित में किया था। उनका दावा है कि वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अनुसरण कर रहे हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि उन्होंने अनुच्छेद 370 को कबूल किया था।" 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमधारा ३७०जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज