लाइव न्यूज़ :

ओवैसी-भाजपा में चाचा-भतीजे का संबंध, टीवी पर नहीं, सीधे करें सीएए-एनआरसी खत्म करने की मांग: राकेश टिकैत

By विशाल कुमार | Updated: November 22, 2021 12:04 IST

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) वाले ओवैसी के बयान पर टिकैत ने कहा कि ओवैसी और भाजपा के बीच चाचा-भतीजा का संबंध है। उन्हें इस बारे में टीवी पर बात नहीं करनी चाहिए. वह यह बात सीधे कह सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराकेश टिकैत ने ओवैसी और भाजपा के बीच चाचा-भतीजा का संबंध बताया।ओवैसी ने केंद्र से सीएए-एनआरसी को खत्म करने की मांग की है.ओवैसी ने यह मांग तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद की है.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार से सीएए और एनआरसी को रद्द करने की एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मांग पर जोरदार पलटवार करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने ओवैसी और भाजपा के बीच चाचा-भतीजा का संबंध बताया है।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) वाले ओवैसी के बयान पर टिकैत ने कहा कि ओवैसी और भाजपा के बीच चाचा-भतीजा का संबंध है। उन्हें इस बारे में टीवी पर बात नहीं करनी चाहिए. वह यह बात सीधे कह सकते हैं।

बता दें कि, रविवार को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने चेतावनी दी कि अगर सीएए और एनआरसी को खत्म नहीं किया गया, तो प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरेंगे और इसे शाहीन बाग में बदल देंगे।

बता दें कि, दिल्ली का शाहीन बाग सीएए और एनआरसी के विरोध का केंद्र रहा था। वहां सीएए के खिलाफ आंदोलन के लिए सैकड़ों महिलाओं ने कई महीनों तक डेरा डाला था, दिल्ली पुलिस ने 2020 की शुरुआत में कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद धरना स्थल खाली करा दिया था।

ओवैसी ने यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद की है. बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा की जिनके खिलाफ पिछले करीब एक साल से दिल्ली की सीमाओं पर विभिन्न किसान संगठन हजारों किसानों के साथ धरने पर बैठे हैं.

हालांकि, किसानों का कहना है कि वे आधिकारिक तौर पर संसद से कानूनों के खत्म होने से पहले अपना धरना खत्म नहीं करेंगे और उनकी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने की भी मांग है.

टॅग्स :राकेश टिकैतCAAएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)असदुद्दीन ओवैसीउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला