लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल CBI की रिमांड के बाद गिरा, नाश्ते के लिए दूसरे रूम ले जाया गया

By आकाश चौरसिया | Updated: June 26, 2024 16:13 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल अचानक से गिर गया, जब दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्टरूम से केंद्रीय जांच ब्यूरो ने औपचारिक रूप से गिरफ्त में लिया। फिर उनके शुगर कम होते देख कोर्ट ने अनुमति दी और फिर उन्हें दूसरे रूम ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिराइसे देखते हुए कोर्ट ने उन्हें दूसरे रूम ले जाने के लिए कहाजहां उन्हें नाश्ता करवाया गया

नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल गिरने के बाद उन्हें चाय और बिस्कुट के लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर लाया गया। यह हादसा तब हुआ जब सीएम अरविंद को कोर्टरूम से केंद्रीय जांच ब्यूरो ने औपचारिक रूप से अपनी गिरफ्त में लिया। रिपोर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी मुखिया के शुगर लेवल कम होने के बाद उन्हें अदालत की अनुमति से अहलमाद के कमरे में ले जाया गया, इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके साथ रहीं। 

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में बुधवार को सीबीआई केजरीवाल को कोर्ट में लेकर पहुंची थी। फिलहाल मंगलवार को अदालत द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट के अनुपालन में उन्हें अवकाशकालीन न्यायाधीश अमिताभ रावत की अदालत में पेश किया गया।

सीबीआई ने केजरीवाल को अपनी हिरासत में तब लिया, जब अवकाशकालीन दिल्ली कोर्ट के जज ने सीबीआई को अदालत कक्ष में उससे पूछताछ करने अनुमति दे दी। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया।

अदालत ने सीबीआई से यह भी कहा कि उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके पास जो सामग्री है उसे रिकॉर्ड पर पेश किया जाए। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित केजरीवाल के जमानत आदेश पर रोक लगाने के बाद सीबीआई की गिरफ्तारी हुई। 20 जून को ट्रायल जज ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को जमानत दे दी थी।

फिर अगले दिन ईडी ने जमानत आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय के समक्ष एक तत्काल याचिका दायर की। उच्च न्यायालय ने जमानत आदेश पर रोक लगाने के लिए ईडी के आवेदन पर दोनों पक्षों को बड़े पैमाने पर सुना और आदेश की घोषणा तक केजरीवाल की रिहाई पर रोक लगा दी।

उच्च न्यायालय ने कहा कि ट्रायल कोर्ट को कम से कम आदेश पारित करने से पहले धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 45 की जुड़वां शर्तों की पूर्ति के साथ अपनी संतुष्टि दर्ज करनी चाहिए थी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला