लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: ईद पर जामिया में रखा गया भोज, कश्मीरी छात्रों ने कहा- राज्य-प्रायोजित समारोहों का हिस्सा नहीं बनेंगे

By भाषा | Updated: August 13, 2019 18:41 IST

राजभवन के एक प्रवक्ता ने गत शुक्रवार को बताया था कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य के छात्रों के लिए ईद पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रत्येक संपर्क अधिकारी को एक-एक लाख रुपये देने की स्वीकृति दी थी। यह वे छात्र थे जो विभिन्न शहरों में पढ़ रहे हैं और ईद पर घर नहीं जा पाए थे।

Open in App

केन्द्र सरकार के एक अधिकारी और कश्मीरी छात्रों के बीच दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दोपहर के भोज के दौरान होने वाली बैठक को रद्द कर दिया गया है। कश्मीरी छात्रों के एक वर्ग ने बैठक में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जामिया मिल्लिया इस्लामिया में जम्मू-कश्मीर के सूचना उप निदेशक द्वारा 14 अगस्त को आयोजित किया जाने वाला दोपहर का भोज रद्द कर दिया गया है।’’

कश्मीरी छात्रों ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा था कि उन्हें विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में सरकार के संपर्क अधिकारी के साथ प्रस्तावित दोपहर के भोजन के बारे में विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘न्याय के हित में, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हम न केवल पूरी तरह इस भोजन के प्रस्ताव को ठुकराते हैं, बल्कि भविष्य में भी इस तरह के किसी भी राज्य-प्रायोजित समारोहों का हिस्सा नहीं बनेंगे।’’

गौरतलब है कि राजभवन के एक प्रवक्ता ने गत शुक्रवार को बताया था कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य के छात्रों के लिए ईद पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रत्येक संपर्क अधिकारी को एक-एक लाख रुपये देने की स्वीकृति दी थी। यह वे छात्र थे जो विभिन्न शहरों में पढ़ रहे हैं और ईद पर घर नहीं जा पाए थे।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जामिया मिल्लिया इस्लामियासत्यपाल मलिकजम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार