लाइव न्यूज़ :

भारत और पाकिस्तान कश्मीर को लेकर शुरू करेंगे बातचीत, पाक विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का किया रुख

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 10, 2019 09:41 IST

भारत विश्व के सभी देशों से दो टूक कह चुका है कि कश्मीर को लेकर किसी के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है लेकिन पाकिस्तान लगातार दुनिया का ध्यान घाटी के हालात को लेकर खींचने के प्रयास में लगा है। जिनेवा में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर पर बातचीत शुरू हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मामले पर मंगलवार को बातचीत शुरू हो सकती है।पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का जवाब भारत का शिष्टमंडल देगा।

कश्मीर को लेकर अड़ियल रुख को पाकिस्तान अपना कूटनीतिक पैतरा समझ विश्व बिरादरी से लगातार हस्तक्षेप की गुहार लगा रहा है। कश्मीर पर भारत से बातचीत होगी इसी उम्मीद के साथ उसके विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने स्विटजरलैंड के जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) का रुख किया है।

मंगलवार (10 सितंबर) को परिषद के 42वें सत्र का आगाज होना है। मामले पर नजर रख रहे लोगों के मुताबिक, जिनेवा के समय के अनुसार दोपहर में कुरैशी परिषद के सामने कश्मीर पर अपनी बात रखेंगे। भारत ने पाकिस्तान का जवाब देने के लिए किसी मंत्री को वहां नहीं भेजा है। पाकिस्तान का जवाब देने के लिए वहां भारत का शिष्टमंडल होगा, जिसकी अगुवाई विदेश मंत्रालय के सचिव अजय बिसारिया कर रहे हैं। वह हाल में इस्लामाबाद में भारत के उच्चायुक्त रहे हैं।

अजय बिसारिया पाकिस्तान द्वारा परिषद सत्र में उठाए जाने वाले सवालों पर कुछ घंटे बाद जवाब देंगे। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मामले को अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बनाने के प्रयासों को भारत तवज्जों नहीं देना चाहता है इसलिए पाक विदेश मंत्री के जवाब में अपने शिष्टमंडल को वहां भेजा है।

स्विटजरलैंड जाने से पहले शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट किया कि कश्मीर में कथित अत्याचारों को लेकर पाकिस्तान जिनेवा में पक्का अपनी बात रखेगा। बता दें कि सोमवार (9 सितंबर) को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की उच्चायुक्त मिचेल बचले ने भारत से अपील की थी कि वह जम्मू-कश्मीर में लागू किए गए प्रतिबंधों में ढील दे ताकि बुनियादी जरूरतों के लिए वहां के लोगों की पहुंच बनी रहे। उन्होंने कहा था कि जो लोग वहां नजरबंद हैं वे भी सभी बुनियादी जरूरतों के हकदार हैं।

उन्होंने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया था और कहा था कि जो भी फैसले सरकार ले रही हैं उनका प्रभाव कश्मीरियों के भविष्य को तय करेगा इसलिए वहां की आवाम को फैसलों के बारे में समझाना महत्वपूर्ण है।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरपाकिस्तानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप