लाइव न्यूज़ :

लंदन: अनुच्छेद 370 मामले के धुर विरोधी लेबर पार्टी के सांसद से मिले कांग्रेस के प्रतिनिधि, बीजेपी ने कहा- देश बताएगा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 10, 2019 19:46 IST

कॉर्बिन ने ट्वीट में लिखा, ''भारतीय कांग्रेस पार्टी के यूके के प्रतिनिधियों के साथ एक बहुत ही उत्पादक बैठक हुई, जहां हमने कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति पर चर्चा की। लंबे समय के लिए इस क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने वाले हिंसा और भय के चक्र को खत्म करना चाहिए।''

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में लेबर पार्टी के सांसद जेरेमी कॉर्बिन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की।जेरेमी कॉर्बिन अनुच्छेद 370 को लेकर मोदी सरकार के लिए गए फैसले के धुर विरोधी माने जाते हैं।

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा निष्प्रभावी किए जाने के धुर विरोधी ब्रिटेन के लेबर पार्टी के सांसद जेरेमी कॉर्बिन ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट किया है। कॉर्बिन ने ट्वीट में एक तस्वीर साझा की है और लिखा है कि उनसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के यूके के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की।

कॉर्बिन ने ट्वीट में लिखा, ''भारतीय कांग्रेस पार्टी के यूके के प्रतिनिधियों के साथ एक बहुत ही उत्पादक बैठक हुई, जहां हमने कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति पर चर्चा की। लंबे समय के लिए इस क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने वाले हिंसा और भय के चक्र को खत्म करना चाहिए।''

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जेरेमी के ट्वीट को रीट्वीट किया गया है। बीजेपी ने कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है। बीजेपी ने ट्वीट में लिखा, ''कांग्रेस को भारतीयों को यह बताना होगा कि उसके नेता भारक के बारे में विदेशी नेताओं को क्या बता रहे हैं। भारत कांग्रेस को इस शर्मनाक गुप्त गतिविधि के लिए करारा जवाब देगा!''

कोर्बिन के साथ ब्रिटेन में ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख कमल धालीवाल दिख रहे हैं । भाजपा के विदेश मामलों के प्रकोष्ठ के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा, ‘‘ जेरेमी कोर्बिन ने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। स्पष्ट है कि जो भी मिला है, उसका आधिकारिक दर्जा है। ऐसे में यह शर्मनाक है।’ उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी के रुख के बारे में सभी को पता है, ऐसे में कांग्रेस के शिष्टमंडल का उनसे (कोर्बिन) से मिलना ‘दर्दनाक एवं शर्मनाक’ है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम इसे निंदनीय मानते हैं और कांग्रेस से स्पष्टीकरण देने की मांग करते हैं।’’

वहीं, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस, यूके ने ट्वीट करके कहा कि जेरेमी कोर्बिन से उनकी मुलाकात लेबर पार्टी द्वारा कुछ समय पहले पारित प्रस्ताव की निंदा करने के लिये थी और भाजपा इस बारे में दुष्प्रचार कर रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :धारा ३७०जम्मूकांग्रेसब्रिटेनमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल