लाइव न्यूज़ :

‘विजिटर्स पुरस्‍कार 2021’ के लिये केंद्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, छात्रों से मांगे गए आवेदन

By भाषा | Updated: August 25, 2021 15:24 IST

Open in App

राष्‍ट्रपति भवन ने केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालयों के शिक्षक संकाय सदस्‍यों और छात्रों से ‘विजिटर्स पुरस्‍कार 2021’ के लिए विभिन्‍न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए हैं जिसका मकसद विश्‍वविद्यालयों के बीच स्‍वस्‍थ प्रतिस्‍पर्धा को बढ़ावा देना है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, आवेदक भारत के राष्ट्रपति की आधिकारिक वेबसाइट और ‘7वें विजिटर्स अवार्ड 2021’ के लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्‍टूबर, 2021 है । इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन ने केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालयों के शिक्षक संकाय सदस्‍यों और छात्रों से ‘विजिटर्स पुरस्‍कार 2021’ के लिए कई श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किये हैं जिनमें नवाचार के लिए पुरस्‍कार के अलावा मानविकी, कला और सामाजिक विज्ञान क्षेत्र, भौतिक विज्ञान क्षेत्र और जैविक विज्ञान में शोध क्षेत्र तथा प्रौद्योगिकी विकास क्षेत्र शामिल हैं । बयान के अनुसार, ‘‘ भारत के राष्‍ट्रपति केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालयों के विजिटर के रूप में इन पुरस्‍कारों को प्रदान करते हैं। ’’ इन पुरस्‍कारों की स्‍थापना 2014 में केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालयों के बीच स्‍वस्‍थ प्रतिस्‍पर्धा को बढ़ावा देने और उत्‍कृष्‍टता हासिल करने की दिशा में विश्‍व भर की बेहतर पद्धतियों को अपनाने के लिए उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्‍य से की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGallantry Award 2026: शुभांशु शुक्ला को भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र मिला, 70 अन्य लोगों को भी किया गया सम्मानित

भारतPadma Awards 2026 Full List of Winners: पूरे भारत से कई गुमनाम नायकों को दी गई पहचान, देखें पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

भारतAmrit Udyan: आज से सभी के लिए खुला अमृत उद्यान, जानें पहुंचने का रूट और टाइमिंग से लेकर सबकुछ

भारतपहली बार ऐसा आयोजन! CRPF ऑफिसर पूनम गुप्ता 12 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में करेंगी शादी, राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यवस्था के दिए आदेश

भारतसंजीव खन्ना बने भारत के 51वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ; देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, शनिवार को सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी