लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संभाला पदभार, रवीश कुमार की ली जगह

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 6, 2020 14:34 IST

भारतीय विदेश मंत्रालय के रूप में रवीश कुमार ने 4 अगस्त, 2017 को पद ग्रहण किया था। कुमार MEA के सबसे युवा आधिकारिक प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने इससे पहले फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में भारत के महावाणिज्यदूत के रूप में कार्य किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे अनुराग श्रीवास्तव ने MEA के वित्त प्रभाग का नेतृत्व किया था।उन्हें मंत्रालय के लगभग 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के वार्षिक बजट को संभालने का काम सौंपा गया था।

नई दिल्लीः भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अनुराग श्रीवास्तव ने विदेश मंत्रालय (MEA) के नए प्रवक्ता के रूप में रवीश कुमार का स्थान लिया है। श्रीवास्तव ने एमईए के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह इथियोपिया और अफ्रीकी संघ में भारतीय राजदूत रहे हैं। अनुराग श्रीवास्तव 1999 बैच के अधिकारी हैं।

कहा जा रहा है कि रवीश कुमार को क्रोएशिया में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया जा सकता है। इथियोपिया में राजदूत के रूप में अपना कार्यभार संभालने से पहले अनुराग श्रीवास्तव ने MEA के वित्त प्रभाग का नेतृत्व किया था, उन्हें मंत्रालय के लगभग 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के वार्षिक बजट को संभालने का काम सौंपा गया था। श्रीवास्तव ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग में राजनीतिक विंग का भी नेतृत्व किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के रूप में रवीश कुमार ने 4 अगस्त, 2017 को पद ग्रहण किया था। कुमार MEA के सबसे युवा आधिकारिक प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने इससे पहले फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में भारत के महावाणिज्यदूत के रूप में कार्य किया था।

टॅग्स :अनुराग श्रीवास्तव आईएएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'गिलगित-बाल्टिस्तान को अस्थायी प्रांतीय दर्जा देकर अपने अवैध कब्जे को छुपाने की कोश‍िश कर रहा है पाकिस्तान', भारत ने कहा-खाली करो हमारा इलाका

भारत'नागरिक क्षेत्रों से होता है आतंकवादियों की घुसपैठ का समर्थन', MEA ने कही ये बात

भारतभारत को उम्मीद, चीन सीमा पर पूरी तरह तनाव खत्म करने के लिए गंभीरता से मिलकर काम करेगा

भारतवंदे भारत मिशन के तहत 10 लाख से अधिक भारतीय विदेश से लौटे, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

भारतराम मंदिर पर पाकिस्तान ने की टिप्पणी तो भारत ने दिया जवाब- 'आतंकवाद फैलाने वाला देश को...'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप