वंदे भारत मिशन के तहत 10 लाख से अधिक भारतीय विदेश से लौटे, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

By भाषा | Published: August 11, 2020 11:50 PM2020-08-11T23:50:39+5:302020-08-11T23:50:39+5:30

कोरोना वायरस संकट के बीच विदेशों में फंसे 10 लाख से अधिक भारतीयों को अब तक वंदे भारत मिशन के तहत देश लाया जा चुका है।

Over 10 lakh Indians have returned from abroad under Vande Bharat Mission, says MEA | वंदे भारत मिशन के तहत 10 लाख से अधिक भारतीय विदेश से लौटे, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

अब तक वंदे भारत मिशन के तहत 10 लाख से अधिक भारतीय विदेश से लौट चुके हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsवंदे भारत मिशन के बाद 10 लाख से अधिक भारतीय विदेश से लौटे हैं। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली।कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सात मई को शुरू किये गये वंदे भारत मिशन के बाद 10 लाख से अधिक भारतीय विदेश से लौटे हैं। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, ‘‘वंदे भारत मिशन ने 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया!’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम अपने नागरिकों को घर लाने के लिये नागर विमानन मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ कोशिशें जारी रखेंगे।’’

उन्होंने नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के सोमवार के उस ट्वीट को भी टैग किया, जिसमें उनहोंने कहा था कि करीब 10 लाख फंसे हुए भारतीय वंदे भारत मिशन के तहत विभिन्न साधनों से लौटे हैं तथा 1,30,000 लोग विभिन्न देशों के लिये गये हैं। फिलहाल, मिशन का पांचवां चरण जारी है। विदेशों में फंसे 1,30,000 से अधिक भारतीयों को इस चरण में वापस लाने की उम्मीद है।

देश में कोविड-19 के 6.39 लाख एक्टिव केस मौजूद

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 22 लाख 68 हजार 675 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 45257 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि 15 लाख 83 हजार 489 मरीज अब तक ठीक भी हुए हैं और देश में कोविड-19 के 6 लाख 39 हजार 929 एक्टिव केस मौजूद हैं।

Web Title: Over 10 lakh Indians have returned from abroad under Vande Bharat Mission, says MEA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे