लाइव न्यूज़ :

PWD घोटाला मामले में केजरीवाल मुश्किल में, साढू के बेटे को एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

By भारती द्विवेदी | Updated: May 10, 2018 12:14 IST

इस मामले में सुरेंद्र कुमार बंसल का नाम भी शामिल है, जिनका पिछले साल निधन हो चुका है।

Open in App

नई दिल्ली, 10 मई: लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घिरते दिख रहे हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो ने इस घोटाले के लोकर केजरीवाल के साढू़ सुरेंद्र कुमार बंसल को के बेटे को गिरफ्तार किया है। विनय बंसल को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने बंसल की कंपनी (रेनू कंस्ट्रक्शन) और दो अन्य कंपनियों के खिलाफ 8 मई की शाम को केस दर्ज किया था। इन कंपनियों के खिलाफ फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कुछ महीने पहले आरटीआई के तहत जानकारी जुटाकर रोड एंटीकरप्शन आर्गनाइजेशन संस्था और पत्रकार राहुल शर्मा ने आइपी एस्टेट थाने में शिकायत की थी। सुरेंद्र कुमार बंसल पर आरोप है कि उन्होंने केजरीवाल की मदद से 10 करोड़ रुपये का पीडब्ल्यूडी का ठेका लिया था।

शिकायत दर्ज होने के बाद आइपी एस्टेट थाना पुलिस ने मामले को आर्थिक अपराध शाखा में भेज दिया था। वहां भी केस दर्ज न करने पर शिकायतकर्ता ने तीस हजारी कोर्ट में अर्जी डाल मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने की मांग की थी। जिसके बाद अदालत ने 7 मई को इस मामले को एंटी करप्शन ब्यूरो में भेजकर जांच करने को कहा था।

इस पूरे मामले में केजरीवाल पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपने साढ़ू को ठेके दिलवाया। साल 2015 में पीडबल्यूडी ने शनि मंदिर से बकौली गांव तक नाले के निर्माण कार्य के लिए निविदा आवंटित किया था। जिसका काम सुरेंद्र कुमार बंसल की कंपनी रेनू कंस्ट्रक्शन को मिला था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह