लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ पंजाब को देने के लिए हरियाणा के गृह मंत्री ने गिनाई शर्तें, केंद्र से की इन चीजों की मांग

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 5, 2022 13:11 IST

चंडीगढ़ को लेकर एक बार फिर हरियाणा और पंजाब की सरकारें आमने-सामने आ गई हैं। ऐसे में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि हरियाणा तब तक चंडीगढ़ में रहेगा जब तक हमें नई राजधानी की स्थापना के लिए एसवाईएल का पानी, हिंदी भाषी क्षेत्रों और केंद्र से पैसा नहीं मिल जाता।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने एक अप्रैल को चंडीगढ़ पंजाब को  सौंपे जाने को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद से इस मामले को लेकर बार फिर से हवा मिल गई है।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के 22 हजार कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों की कैटगरी में डालने के बाद से एक बार फिर हरियाणा और पंजाब सरकार आमने-सामने आ गई हैं। दरअसल, इस समय चंडीगढ़ पुनजब और हरियाणा दोनों ही राज्यों की राजधानी है। इसके अलावा ये एक केंद्र शासित प्रदेश है, जिसको लेकर दोनों राज्यों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। बता दें कि अब एक बार फिर दोनों राज्यों की सरकारें चंडीगढ़ पर अपना दावा ठोक रही हैं। 

क्या बोले हरियाणा के गृह मंत्री?

इस बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि हरियाणा तब तक चंडीगढ़ में रहेगा जब तक हमें नई राजधानी की स्थापना के लिए एसवाईएल का पानी, हिंदी भाषी क्षेत्रों और केंद्र से पैसा नहीं मिल जाता। बताते चलें कि पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने एक अप्रैल को चंडीगढ़ पंजाब को  सौंपे जाने को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद से इस मामले को लेकर बार फिर से हवा मिल गई है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने किया ये ट्वीट

बता दें कि इस मुद्दे में अब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी उतर गए हैं। उन्होंने इस मामले पर सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि पंजाब के 27 गांव उजाड़कर बनाया हुआ चंडीगढ़ पंजाब का था, है और रहेगा। कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना। चंडीगढ़ तो बहाना है, पंजाब के दरियाई पानी पे निशाना है। यही नहीं, सिद्धू आगे लिखते हैं कि सावधान रहें अगली बड़ी लड़ाई पंजाब के नदी जल के लिए है। 

टॅग्स :चंडीगढ़पंजाबहरियाणाभगवंत मानमनोहर लाल खट्टरअनिल विज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी