लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh Train Fire: कोरबा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, 4 बोगियां चपेट में, हादसे का भयावह वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: August 4, 2024 14:57 IST

Andhra Pradesh Train Fire: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ट्रेन में आग लग गई

Open in App

Andhra Pradesh Train Fire: आंध्र प्रदेश में आज  दोपहर को विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में भीषण आग लग गई। हादसे का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्टेशन पर खड़ी ट्रेन धूं-धूं करके जलती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि कोरबा से तिरुमाला जा रही कोरबा एक्सप्रेस में यह हादसा हुआ, जिसके चार डब्बे आग की लपटों में घिरी नजर आ रहे हैं। फुटेज इतना भयावह है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स भयभीत हो गए। जबकि वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे स्टेशन पर कैसे अफरा-तफरी मची हुई है। म1, बी7 और बी6 एसी बोगियां आग की चपेट में आ गईं।

हालांकि, गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे के दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे हैं और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं, जिसमें प्लेटफॉर्म के दृश्य दिखाई दे रहे हैं, जहां बोगियां आग में घिरी हुई दिखाई दे रही हैं। आरपीएफ अधिकारी और आसपास मौजूद अन्य यात्री आग बुझाने में लगे हुए हैं। बोगियों से घना धुआं निकलता देखा जा सकता है, जबकि खिड़कियों से भीषण आग निकलती दिखाई दे रही है।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में इसी तरह की एक घटना सामने आई थी, जिसमें 22 फरवरी को ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक ट्रेन के इंजन में आग लग गई थी। जोरांडा रोड रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना के कारण इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई थी। जोरांडा रोड रेलवे स्टेशन ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन के खुर्दा रोड रेलवे डिवीजन के अंतर्गत कटक-संबलपुर लाइन पर स्थित एक रेलवे स्टेशन है।

घटनास्थल से एक वीडियो में ट्रेन के इंजन से आग की लपटें और काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। इंजन में आग लगने के बाद, रेलवे अधिकारियों ने एहतियाती कदम उठाते हुए इलाके में बिजली कनेक्शन बंद कर दिए। प्रभावित रूट को अन्य ट्रेनों के लिए भी बंद कर दिया गया था, जिसे बाद में कुछ घंटों के बाद खोल दिया गया।

टॅग्स :अग्निकांडरेल हादसाIndian Railway Station Development Corporationभारतीय रेलआंध्र प्रदेशविशाखापट्टनमVisakhapatnam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?