लाइव न्यूज़ :

चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास घोटाला मामले में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने दी जमानत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2023 15:46 IST

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री को जमानत दे दी है। इस पर उनके वकील ने बताया कि पहले उन्हें अंतरिम जमानत 28 नवंबर तक दी है। लेकिन, अब उन्हें हाई कोर्ट ने स्थाई तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री को बेल दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने चंद्रबाबू नायडू को दी स्थायी जमानतउनपर कौशल विकास विकास स्कैम में चल रहा है मामला चंद्रबाबू नायडू को पहले अंतरिम जमानत पर 28 नवंबर तक दी थी

अमरावती: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास घोटाले मामले में जमानत दे दी है। एएनआई से बात करते हुए उच्च न्यायालय के वकील सुनकारा कृष्णमूर्ति ने कहा, "चंद्रबाबू नायडू को नवंबर 28 तक अंतरिम बेल मिली थी। लेकिन, अब आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने स्थाई तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री को बेल दे दी है।" 

टीडीपी की ओर से लीगल टीम में शामिल वकील सिद्धार्थ लुथरा ने हाई कोर्ट में चंद्रबाबू नायडू की ओर से बहस भी की। टीडीपी काडर और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले पर अपनी खुशी जाहिर की है। वहीं, नवंबर से पहले टीडीपी सुप्रीमो को राजमुंदरी जेल से 31 अक्टूबर को बाहर आए थे और इसके बाद उन्हें कौशल विकास मामले में अंतरिम जमानत दी गई थी। 

नायडू को 53 दिनों की न्यायाकि हिरासत में लिया गया था और इस अवधि पूरा होने के बाद कोर्ट ने 4 हफ्तों की अंतरिम बेल दी थी। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी ने 9 सितंबर को कई करोड़ के कौशल विकास घोटाले मामले में अरेस्ट किया था। वहीं, उनकी गिरफ्तारी पर कई टीडीपी नेताओं ने यह कोई पुलिस कस्टडी नहीं है बल्कि एक तरह से ये राजनीतिक बदला है। और नायडू को गलत आरोपों के आधार पर हिरासत में लिया गया है। 

कौशल विकास घोटाले मामले के अलावा नायडू पर फाइबरनेट स्कैम और इनर रिंग रोड घोटाले मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया है। फाइबरनेट केस में हुआ ये कि पहले चरण में दिए जाने वाले टेंडर में हेरा फेरी की गई और इसमें 330 करोड़ रुपया का सीधा फायदा फाइबरनेट कंपनी को हुआ। 

टॅग्स :Andhra Pradesh High CourtAndhra Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल