लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के 48 मंडल लू की चपेट में, कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों तक गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2023 13:07 IST

22, 23 तथा 24 अप्रैल को भी मौसम की ऐसी ही स्थिति बने रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने अगले चार दिन राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है।राज्य आपदा प्रबंधन ने लोगों को भीषण गर्मी के कारण सावधान रहने और आवश्यक ऐहतियात बरतने की सलाह दी है।

अमरावतीः आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने शुक्रवार को 48 मंडलों में लू चलने और मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार दिन राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। अल्लूरी सीताराम राजू जिले में एक मंडल, अनाकापल्ली में 14, गुंटुरु तथा काकीनाडा में सात-सात और कृष्णा तथा एनटीआर में चार-चार मंडल में लू चलने के आसार हैं।

इसी तरह, आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को एक बयान में पालनाडु तथा विशाखापत्तनम में एक-एक मंडल और विजयनगरम में नौ और मंडलों में भी लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है। गुरुवार को अनाकापल्ली जिले में आठ और विजयनगरम में एक मंडल में लू चली, जबकि 51 और मंडलों में लू की स्थिति बन रही थी।

एपीएसडीएमए के प्रबंधक निदेशक बी. आर. आंबेडकर ने लोगों को भीषण गर्मी के कारण सावधान रहने और आवश्यक ऐहतियात बरतने की सलाह दी है। इस बीच, मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को उत्तरी तटीय एपी (एनसीएपी), यानम, दक्षिण तटीय एपी (एससीएपी) और रायलसीमा में अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। 22, 23 तथा 24 अप्रैल को भी मौसम की ऐसी ही स्थिति बने रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 

टॅग्स :हीटवेवआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह