लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: निवर्तमान राज्यपाल को विदा करने खुद हवाई अड्डे पहुंचे सीएम जगन मोहन रेड्डी; पैर भी छुए, देखें तस्वीरें

By भाषा | Updated: February 22, 2023 13:55 IST

राज्यपाल के आधिकारिक विदाई वाले समारोह में बोलते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने कहा है कि ऐसे समय में जब राज्य सरकारों और राज्यपालों के बीच संबंध विवादों से प्रभावित हैं, तब हरिचंदन ने विभिन्न संवैधानिक निकायों के बीच अत्यधिक समन्वय कायम करके राज्यपाल पद की शालीनता और गरिमा को बढ़ाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम जगन मोहन रेड्डी एक तस्वीर सामने आई है। फोटो में सीएम निवर्तमान राज्यपाल के पैर छुते हुए दिखाई दिए है। यह तस्वीर उस समय की है जब वे निवर्तमान राज्यपाल को हवाई अड्डे तक छोड़ने के लिए खुद वहां गए थे।

अमरावती:आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें विदा करने के लिए अपनी पत्नी, कई मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गणवरम हवाई अड्डा पहुंचे है। रेड्डी ने अत्यधिक सम्मान प्रकट करते हुए झुककर हरिचंदन के पैर भी छुए है। 

ऐसे में सीएम जगन मोहन रेड्डी के राज्यपाल के पैर छुने की घटना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीएम जगन मोहन रेड्डी की तस्वीरें वायरल हो रही है जिसे देख यूजर्स खूब रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

राज्यपाल के आधिकारिक विदाई समारोह पर क्या बोले सीएम रेड्डी 

आपको बता दें कि हरिचंदन छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए विमान में सवार हुए, जहां वह नए राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। मंगलवार रात राज्यपाल के आधिकारिक विदाई समारोह में रेड्डी ने कहा कि ऐसे समय में जब राज्य सरकारों और राज्यपालों के बीच संबंध विवादों से प्रभावित हैं, तब हरिचंदन ने विभिन्न संवैधानिक निकायों के बीच अत्यधिक समन्वय कायम करके राज्यपाल पद की शालीनता और गरिमा को बढ़ाया है। 

गौरतलब है कि रेड्डी की पत्नी वाई. एस. भारती, आवास मंत्री जोगी रमेश, आंध्र प्रदेश कृषि मिशन के उपाध्यक्ष एम. वी. एस. नागी रेड्डी, विधान परिषद के अध्यक्ष के. मोशेन राजू भी हवाई अड्डे पर मौजूद थे।  

टॅग्स :Jagan Mohan Reddyआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए