लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का अमित शाह पर पलटवार, आनंद शर्मा बोले- खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 21, 2018 17:29 IST

अमित शाह ने आज कनार्टक में कांग्रेस और जेडीएस के सरकार बनाने पर हमला बोला था।

Open in App

नई दिल्‍ली, 21 मईः कर्नाटक के नाटकीय घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कांग्रेस के आरोपों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की दोहरी मानदंड़ों की राजनीति करते है। बीजेपी की आदत है झूठ बोलने की, बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की। आज अमित शाह ने जो कुछ कहा वह एक कहावत पर सटीक बैठती है- खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।

इससे पहले अमित शाह ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के बीते पांच सालों के कार्यकाल को निशाने पर रखा था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, किसानों की आत्महत्या, तुष्टिकरण व ध्रुवीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए उन्होंने सिद्धारमैया सरकार को विफल सरकार बताया। उन्होंने कहा, आजादी के बाद कर्नाटक को नरेंद्र मोदी सरकार ने योजनाएं और पैसे निस्तारित किए। लेकिन सिद्धारमैया सरकार ने इसका दुरुपयोग किया।

उन्होंने कहा था कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के खिलाफ जनादेश दिया था। लेकिन कांग्रेस ने जनादेश का अपमान करते हुए जेडीएस के साथ सरकार बनाने जा रही है। (जरूर पढ़ेंः हम पर हॉर्स-ट्रेडिंग का आरोप लगाते हैं, कांग्रेस ने पूरा अस्तबल बेच खाया हैः अमित शाह)

इसके जवाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने अमित शाह को एक-एक प्वाइंट पर जवाब दिया। वे अमित शाह के बयान का पूरा काउंटर लेकर मीडिया के सामने आए। उन्होंने गोवा-मणिपुर में सरकार बनाने, चुनाव के दौरान पैसे लुटाने, अपने विधायकों को होटल-रिर्साट में रखने आदि का जवाब दिया।

इस दौरान आंनद शर्मा ने अमित शाह पर संविधान की जानकारी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा संविधान के अनुसार किसी पार्टी के टूटने के लिए दो तिहाई विधायकों के पार्टी से अलग होने की जरूरत होती है। फिर उन्होंने सवाल उठाए कि क्या बीजेपी कांग्रेस के दो तिहाई विधायक तोड़ने में लगी थी। या नरेंद्र मोदी और अमित शाह कर्नाटक के लिए संविधान बदलने जा रहे थे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज