लाइव न्यूज़ :

गृहमंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरीबेन शाह का मुंबई में हुआ निधन, सीएम शिंदे ने जताया शोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2024 13:25 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरीबेन शाह का आज मुंबई में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरीबेन शाह का आज मुंबई में निधन हो गया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गृहमंत्री शाह की बहन के निधन पर दुख जाहिर किया हैमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि राजेश्वरीबेन शाह का जाना पूरे शाह परिवार के लिए सदमे जैसा है

मुबई: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरीबेन शाह का आज मुंबई में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कुछ समय अस्वस्थ्य चल रही थीं। 

 इस बात की सूचना देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जाहिर किया है। सीएम शिंदे ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये एक पोस्ट में कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमितभाई शाह की बहन श्रीमती राजेश्वरीबेन शाह का आज मुंबई में निधन हो गया। उनका जाना पूरे शाह परिवार के लिए सदमे जैसा है। मैं व्यक्तिगत रूप से इस दुःख में शामिल हूं और मेरी सच्ची प्रार्थना है कि आदरणीय अमितभाई और पूरे शाह परिवार को इस सदमे से उबरने की शक्ति मिले। राजेश्वरीबेन शाह को भावभीनी श्रद्धांजलि!"

जानकारी के मुताबिक 65 साल की राजेश्वरी बेन शाह लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं। एक महीने पहले तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद से मुंबई लाया गया था। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री शाह इस समय गुजरात के दौरे पर हैं और आज उन्हें अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था, लेकिन राजेश्वरी बेन की मौत की खबर मिलते ही उनके सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गये हैं।

टॅग्स :अमित शाहएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज