लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव नतीजों के बाद अमित शाह ने कहा- जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को खारिज किया, बीजेपी में जताया विश्वास

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 15, 2018 21:40 IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में हुई संसदीय दल की बैठक में कहा कि कर्नाटक के जनादेश से स्पष्ट है कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ और विकासशील शासन में विश्वास जताया है और कांग्रेस के भ्रष्टाचार, परिवारवाद और विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है ।

Open in App

नई दिल्ली, 15 मई। कर्नाटक चुनाव नतीजों से गदगद बीजेपी में जश्न का महौल है। बीजेपी के अच्छे प्रदर्शन के लिये कर्नाटक की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में हुई संसदीय दल की बैठक में कहा कि कर्नाटक के जनादेश से स्पष्ट है कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ और विकासशील शासन में विश्वास जताया है और कांग्रेस के भ्रष्टाचार, परिवारवाद और विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है ।

इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, मैं कर्नाटक के प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ताओं और बी एस येदियुरप्पा के अथक प्रयासों के लिये उन्हें बधाई देता हूं। देश के अन्य क्षेत्रों की तरह से कर्नाटक की महान भूमि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ, पारदर्शी और विकासोन्मुखी राजनीति में अटूट विश्वास व्यक्त किया है। 

इसके बाद उन्होंने कहा कि, वे बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिये कर्नाटक के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। यह जनादेश स्पष्ट तौर पर प्रदर्शित करता है कि प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार, परिवारवाद एवं विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर दिया है।  

बता दें कि कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति उभरती नजर आ रही है। अब तक की मतगणना में बीजेपी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है लेकिन बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटें पीछे है। इसी बीच कांग्रेस ने कहा है कि वह सरकार के गठन के लिए जद (एस) को समर्थन देने को तैयार है। बीजेपी ने भी प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया है । 

बीजेपी उम्मीदवारों ने अब तक 104 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस ने 74 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि 4 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं जेडीएस ने 37 सीटें जीत ली है। 

संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा है कि, कर्नाटक विधानसभा में बीजेपी की जबर्दस्त जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदृष्टा नेतृत्व, उनकी संगठनात्मक क्षमता और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सूझबूझ की गवाही है। कर्नाटक में शानदार प्रदर्शन के लिये बधाई । 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज