लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Jodhpur: 'जो भष्ट्राचार करेगा वो जेल जाएगा', जोधपुर से बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: April 1, 2024 15:33 IST

Amit Shah In Jodhpur: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जो भ्रष्ट्राचार करेगा वो जेल जाएगा। जोधपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वह लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में 25 की 25 सीट मोदी जी की झोली में डालने का काम करना है:अमित शाहपीएम मोदी ने 10 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ढेर सारे काम किए हैं10 साल में हर सप्ताह 1 नई यूनिवर्सिटी खोलने का काम किया है

Amit Shah In Jodhpur: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जो भ्रष्ट्राचार करेगा वो जेल जाएगा। जोधपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वह लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं। इन लोगों को लोकतंत्र की नहीं पड़ी है। बल्कि, यह लोग तो अपने बच्चों को बड़े पदों पर बैठाने का सपना देखते हैं। अमित शाह ने इस दौरान कहा कि यहां की 25 की 25 सीट मोदी जी की झोली में डालने का काम करना है।

2014-2019 की तरह 2024 में हैट्रिक लगानी है। अमित शाह ने कहा कि 10 साल आपने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का कार्यकाल भी देखा है और मोदी जी के 10 साल पूरे हो रहे हैं। पीएम मोदी ने 10 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ढेर सारे काम किए हैं।10 साल में हर सप्ताह 1 नई यूनिवर्सिटी खोलने का काम किया है। हर दिन 37 स्टार्टअप रजिस्टर्ड करने का काम किया है। भारत में हर दिन 16 हजार करोड़ रुपये के यूपीआई ट्रांजेक्शन होते हैं। भारत में हर दिन 14 किमी रोड बनती है। भारत में हर दिन गैस के 50 हजार कनेक्शन देने का काम पीएम मोदी ने किया है।

अमित शाह ने कहा कि हर सेकंड एक घर को नल का कनेक्शन देने का काम भी मोदी और भाजपा ने किया है। मनमोहन सिंह के कार्यकाल में राजस्थान को 1लाख 61 हजार करोड़ पैसा मिला। वहीं मोदी के 10 साल के कार्यकाल में 6 लाख 24 हजार करोड़ दिया।

अमित शाह ने कहा कि 10 साल पहले देश में यूपीए की सरकार थी और देश के भविष्य को सोनिया-मनमोहन ने अंधकारमय बना दिया था। 2014 में देश और राजस्थान की जनता ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम किया और 10 साल में मोदी ने देश के अंदर हर क्षेत्र में परिवर्तन लाने का काम किया है। भाजपा ऐसी पार्टी है, जिस में चुनाव नेताओं के दम पर नहीं बल्कि बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर जीते जाते हैं।

टॅग्स :अमित शाहAmit Shahjiराजस्थानराजस्‍थान चुनावRajasthan Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल