लाइव न्यूज़ :

बीजेपी युवा मोर्चा का हैदराबाद में होगा सम्मेलन, जानिए इसके पीछे अमित शाह की क्या है मंशा ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 8, 2018 11:13 IST

अमित शाह के कहने पर अब बीजेपी युवा मोर्चा सम्मेलन का आयोजन हैदराबाद की जमीं पर होगा। कयास लगाया जा रहा है कि ये सम्मेलन इसी साल अक्टूबर से शुरु होगा जिसमें 50000 युवा नेता शिरकत करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 8 अगस्त: भारतीय जनता पार्टी जल्द ही एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। ये सम्मेलन बीजेपी युवा मोर्चा के लिए करने जा रही है। खबरों की मानें तो बीजेपी युवा मोर्चा की अध्यक्ष पूनम महाजन इस आयोजन को गृह नगर महाराष्ट्र में करने की इच्छुक थीं, लेकिन अमित शाह ने इसके विपरीत जगह पर इसको करने को कहा है। 

अमित शाह के कहने पर अब सम्मेलन का आयोजन हैदराबाद की जमीं पर होगा। कयास लगाया जा रहा है कि ये सम्मेलन इसी साल अक्टूबर से शुरु होगा जिसमें 50000 युवा नेता शिरकत करेंगे। वहीं, कहा जा रहा है कि अमित शाह की हैदराबाद को चुने जाने के पीछे एक मंशा है। 

इसके जरिए वह दक्षिण के दो राज्यों को ताकत दिखाना चाहते हैं। क्योंकि हैदराबाद फिलहाल आंध्र प्रदेश व तेलंगाना दोनों की राजधानी है। जैसा कि सभी को पता है बीजेपी की आगमी लोकसभा चुनाव में इन राज्यों पर खास नजर है। ऐसे में अमित शाह इस सम्मेलन के लिए अपनी धाक जमाना चाहते हैं और युवाओं को लुभाना भी चाहते हैं।

 आंध्र प्रदेश में अभी तक बीजेपी के साथ रहने वाली टीडीपी ने  बीते दिनों एनडीए से नाता तोड़कर केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी संसद में पेश किया था। भले बीजेपी को अविश्वास प्रस्ताव से फर्क ना पड़ा हो। लेकिन अब पार्टी अपनी पहुंच और बढ़ाना चाहती है।

 ऐसें कयास लगाया जा रहा है कि इस युवा मोर्चा सम्मेलन के जरिए बीजेपी पीडीपी को  चुनौती देने के मूड मे है। जैसा कि सभी को पता है अभी भी दक्षिण के राज्यों में बीजेपी खासा कमजोर है। इसके जरिए वह अपनी मजबूरी पेश करने की कोशिश करेगी। फिलहाल पार्टी की तरफ से इस सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी गईं हैं ।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज